GT vs RR: टॉस पर भयंकर ड्रामा! 2 बार उछाला गया सिक्का, रियान पराग की खुली किस्मत तो शुभमन गिल को लगा झटका
GT vs RR: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर में आज मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में एक अभूतपूर्व ड्रामा देखने को मिला। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच महामुकाबले की शुरुआत ही भयंकर विवाद से हुई। राजस्थान के कप्तान रियान पराग जब टॉस के लिए मैदान पर आए, तो खेल की पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
टॉस के दौरान कप्तान रियान पराग ने 'हेड्स' बोला, लेकिन सिक्का जमीन पर गिरते ही 'टेल्स' आया। तभी मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया। उन्होंने दावा किया कि स्टेडियम के शोर के कारण वह पराग की कॉल स्पष्ट रूप से सुन नहीं पाए थे। इस असमंजस के बाद रेफरी ने पहली बार के टॉस को रद्द कर दोबारा सिक्का उछालने का आदेश दिया।

इस दोबारा हुए टॉस में किस्मत ने पूरी तरह से करवट बदली और रियान पराग ने इसे जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। गुजरात टाइटंस के लिए यह किसी बड़े झटके से कम नहीं था, क्योंकि वे तकनीकी रूप से पहली बार टॉस जीत चुके थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए यह 'डबल टॉस' एक जबर्दस्त भाग्यशाली मोड़ साबित हुआ, जिसने मैच से पहले ही नई बहस को जन्म दे दिया।
दूसरी बार टॉस जीतने का फायदा उठाते हुए रियान पराग ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बड़े मैच में चेज करण मुश्किल होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बैटिंग चुनी। शुभमन गिल ने दो बार टॉस को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन उनका यह कहना था कि टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला वह भी लेते। राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ लेकिन गुजरात टाइटंस ने साई किशोर को अपनी टीम में शामिल किया।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, रविस्रीनिवासन साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज












Click it and Unblock the Notifications