Pahalgam Attack: 'इस्लामाबाद से आने वाले बयानों को नहीं देता महत्व', शहबाज शरीफ पर भड़के उमर अब्दुल्ला
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के ऊपर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिबंध लगाए हैं।
इस से बौखला कर पाकिस्तान अजीबोगरीब बयान दे रहा है। पाकिस्तान के पीएम के बयान पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है।

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
जम्मू-कश्मीर (J-K) के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा कि, वह इस्लामाबाद से आने वाले बयानों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहते।
एएनआई से बातचीत करते हुए उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए कहा कि पहले उन्होंने इस घटना से इनकार किया और फिर भारत पर ही आरोप मढ़ दिया। उन्होंने कहा,'सबसे पहले तो उन्होंने यह तक नहीं माना कि पहलगाम में कुछ हुआ है। फिर उन्होंने कहा कि इसके पीछे भारत का हाथ है।'
'बयानों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहता'
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा,'जिन लोगों ने हम पर पहले आरोप लगाए, उनके बारे में अब कुछ कहना मुश्किल है। मैं उनके बयानों को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहता। जो कुछ भी हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसा नहीं होना चाहिए था।'
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: सभी राज्यों के CM से अमित शाह ने की बात, किस मुद्दे पर चर्चा?
'तो हमारे दुश्मन जीत सकते हैं'
उमर अब्दुल्ला ने आगे कहा कि, 'मैं पर्यटकों के बीच फैले डर को समझ सकता हूं। जो लोग यहां छुट्टियां मनाने आते हैं, वे किसी भी तरह का भय महसूस नहीं करना चाहते, लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर इस समय वे कश्मीर छोड़ देंगे, तो हमारे दुश्मन जीत सकते हैं। आतंकवादियों ने जानबूझकर पर्यटकों को निशाना बनाया ताकि वे सभी पर्यटकों को कश्मीर से बाहर निकाल सकें।
#WATCH | Ramban | J&K CM Omar Abdullah says, "Helicopters could not land here. After the incident of Pahalgam, I got the chance to come here today... I want to assure the people that we are with them. Their biggest demand is that they want to be settled elsewhere. The DC has… pic.twitter.com/2ZF0UyislQ
— ANI (@ANI) April 26, 2025
पाकिस्तान ने की तटस्थ जांच में भाग लेने की पेशकश
बता दें कि,भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना की पारदर्शी और विश्वसनीय जांच कराने की मांग की है और उस जांच में सहयोग करने का भरोसा जताया है।
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित काकुल में पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी के पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, 'एक जिम्मेदार देश के रूप में, पाकिस्तान किसी भी तटस्थ, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच में भाग लेने के लिए तैयार है।'
ये भी पढ़ें Kashmir Terrorist Attack: पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कराया पहलगाम आतंकी हमला, पूर्व पाक सैन्य अधिकारी का दावा












Click it and Unblock the Notifications