Operation Sindoor पर पीएम मोदी के एक ही वार से बैकफुट पर गए Rahul Gandhi, समझें कहां चूकी कांग्रेस
Operation Sindoor PM Modi: ऑपरेशन सिंदूर अब आम भारतीयों के लिए गर्व के साथ एक बेहद भावुक प्रसंग बन गया है। पीएम मोदी ने अपने सार्वजनिक कार्यक्रमों में कई बार इसका जिक्र किया है। बीजेपी इस मुद्दे को सरकार की उपलब्धि के साथ आम जनभावना से जोड़ने में कामयाब होती दिख रही है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ऑपरेशन सिंदूर को भारत की नारी शक्ति से जोड़ा है। उत्तर प्रदेश सरकार अब प्रदेश सरकार की विवाह योजना में दुल्हनों को एक सिंदूरदान भी दे रही है। दूसरी ओर कांग्रेस और खास तौर पर राहुल गांधी बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। एक ओर ऑपरेशन सिंदूर पर राहुल कभी सेना की तारीफ करते हैं और कभी सरकार से सवाल पूछते हैं। कांग्रेस के कई सीनियर नेता सरकार की ओर से डेलिगेशन में शामिल हैं और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया के अलग-अलग देशों को जानकारी दे रहे हैं।
Operation Sindoor पर कांग्रेस में घमासान
ऑपरेशन सिंदूर पर शुरुआत में ऐसा लगा था कि कांग्रेस की ओर से परिपक्व रिएक्शन आया है। कांग्रेस ने सेना के शौर्य की तारीफ करते हुए कहा था कि हम सरकार के साथ खड़े हैं। हालांकि, इसके बाद पार्टी की सिर फुटव्वल खुलकर नजर आ रही है। राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर पर हमला बोला था और पूछा था कि सेना के कितने विमानों को नुकसान पहुंचा है इसकी जानकारी मिलनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी ऑपरेशन सिंदूर को छोटी जंग बताई थी।

पार्टी के कई सीनियर नेता जैसे कि शशि थरूर, मनीष तिवारी, सलमान खुर्शीद वगैरह ऑल पार्टी डेलिगेशन में भारतीय सेना के शौर्य और पाकिस्तान के प्रोपगैंडा का खुलासा कर रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस कहीं न कहीं बैकफुट पर नजर आ रही है। राहुल गांधी अब तक इसे लेकर अपना कोई स्पष्ट रुख नहीं रख पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh News: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में योगी सरकार का बड़ा तोहफा, विवाह योजना में अब मिलेगा सिंदूरदान
राहुल गांधी की कोशिश अगर सरकार से सख्त सवाल पूछने की है, तो उन्हें अपने सवालों को स्पष्टता से पूछना चाहिए। पार्टी के अंदर ही जब अलग-अलग सुर हैं, तो बीजेपी के लिए विपक्ष के नैरेटिव को ध्वस्त करना आसान होता जा रहा है। बीच में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की गई थी। कुल मिलाकर अब तक देखकर यही लग रहा है कि सरकार और एनडीए जहां ऑपरेशन सिंदूर पर एकजुट है, तो दूसरी ओर राहुल गांधी अकेले और असमंजस से घिरे नजर आ रहे हैं।
सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर को जोड़ा भारत की पहचान से
केंद्र सरकार और खास तौर पर पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जनता के साथ इमोशनल कनेक्ट बनाने में सफल नजर आ रहे हैं। पीएम ने एक सभा में यहां तक कहा कि उनकी रगों में सिंदूर बह रहा है। बीजेपी के नेता ऑपरेशन सिंदूर को महिलाओं के सम्मान और सुहाग के साथ शक्ति का प्रतीक बता रहे हैं। बीजेपी इस मुद्दे पर स्पष्ट रणनीति और सोच के साथ आगे बढ़ते नजर आ रही है। कांग्रेस में यहां बिखराव और असमंजस के हालात दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: 'हमने सिंदूर का बदला लिया', BSF की महिला जवानों ने दिया दुश्मन को करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications