वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, बनाया 19 सालों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कोहली को भी छोड़ा पीछे

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अपने आक्रामक गेम से किसी भी गेंदबाज के लिए परेशानी खड़ी करने की हिम्मत रखते हैं। इस आईपीएल में कुछ यही देखने को मिला है। नियमित रूप से तेज रन बनाने वाले सूर्यवंशी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बैटिंग करते हुए ऐसा कीर्तिमान बनाया है, जो 19 साल में कोई भारतीय नहीं बना पाया था।

उन्होंने अभिषेक शर्मा का कीर्तिमान ध्वस्त करने का काम किया है। सूर्यवंशी एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

vaibhav sooryavanshi

छक्कों का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

बेखौफ अंदाज में खेलते हुए सूर्यवंशी ने इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 43 छक्के उड़ाकर इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस रिकॉर्ड से उन्होंने साबित कर दिया कि सामने गेंदबाज कोई भी लेकिन उनका बल्ला नहीं रुकने वाला है। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, ओवरऑल लिस्ट में क्रिस गेल का नाम है।

वैभव सूर्यवंशी से पहले यह खास रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा के नाम था। साल 2024 के सीजन में अभिषेक ने अपनी कड़क बल्लेबाजी के दम पर 42 बार गेंद को हवाई यात्रा पर भेजा था। अब सूर्यवंशी के सामने उनका वह कीर्तिमान ध्वस्त हो गया है। श्रेयस अय्यर भी एक आईपीएल सीजन में 39 छक्के जड़ने में सफल रहे हैं। उनके अलावा विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के नाम 38-38 छक्के हैं।

स्टार्क की कर डाली धुलाई

मिचेल स्टार्क के सामने आज पहली बार खेलते हुए सूर्यवंशी ने धांसू बैटिंग की। उनकी पहली गेंद को उन्होंने चौके के लिए भेज दिया था। इसके बाद उसी ओवर में उन्होंने शॉर्ट गेंद को पुल करते हुए छह रन के लिए भेज दिया था। इससे पहले बुमराह को भी सूर्यवंशी ने छक्का जमाया था।

टॉप पांच में आए वैभव सूर्यवंशी

सूर्यवंशी के नाम इस सीजन में अब 12 मैचों में 481 रन हैं और वह टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। इस सीजन वह ऑरेंज कैप की रेस में लगातार बने हुए हैं। अभी लीग चरण में ही उने पास दो मैच और हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+