Uttar Pradesh News: ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में योगी सरकार का बड़ा तोहफा, विवाह योजना में अब मिलेगा सिंदूरदान
Uttar Pradesh News: ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे देश को एक भावनात्मक सिरे में जोड़ दिया है। रेडियो कार्यक्रम हो या आम जनसभा, पीएम मोदी भी कई बार ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर चुके हैं। अब उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत होने वाली शादियों में कन्याओं को सिंदूरदान अब सरकार की तरफ से मिलेगा। इसके अलावा, विवाह सहायता राशि भी दोगुनी कर दी गई है। योगी सरकार के इस फैसले के पीछे रणनीतिक पहलुओं के साथ जनता के साथ भावनात्मक संवाद की कोशिश भी नजर आ रही है।
Uttar Pradesh में महिलाओं को मिलेगा सिंदूरदान
ऑपरेशन सिंदूर के लिए पूरे देश में एक भावनात्मक माहौल नजर आ रहा है। पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि यह सिर्फ सेना के पराक्रम की निशानी नहीं है, यह बदलते भारत की भी तस्वीर है। पीएम मोदी ने बीजेपी और एनडीए सांसदों को इस ऑपरेशन पर बयानबाजी से बचने का भी निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने जनभावनाओं को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार अब विवाह योजना में महिलाओं को सरकार की तरफ से सिंदूरदान भी तोहफे में देगी।

यूपी सरकार का यह फैसला एक ओर सेना के शौर्य और बदलते भारत की तस्वीर के साथ सरकार की इच्छाशक्ति और आम लोगों के लिए भावना से जुड़े मुद्दे के साथ सीधे तौर पर जुड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही, कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए सवालों पर भी एक तरह से दिया गया जवाब ही है।
यह भी पढ़ें: India Pinaka MK3: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के लिए काल बना था ये अस्त्र, अब इसे और भी ताकतवर बनाने की तैयारी
सामूहिक विवाह योजना राशि भी बढ़ाई गई
उत्तर प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना अनुदान राशि में भी बढ़ोतरी की है। पहले इस योजना के तहत विवाह करने वाले जोड़ों को 51,000 की राशि दी जाती थी। इसे बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया है। हालांकि, उत्तर प्रदेश सरकार के इस योजना का लाभ उठाने के लिए ज़रूरी है कि लड़की के अभिभावक उत्तर प्रदेश के निवासी हों। साथ ही, योजना में पारदर्शिता लाने के लिए स्थानीय लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाती है।
यह भी पढ़ें: मुनीर ने शहबाज को चीन की पुरानी फोटो ऑपरेशन 'बुनयान' की बताकर की गिफ्ट, बने बेइज्जती के 'सेंटर ऑफ ग्रेविटी'












Click it and Unblock the Notifications