Jammu Kashmir Encounter: शोपियां के बाद त्राल में कुचला आतंक का फन! 3 दिन में कौन-कौन से 6 खूंखार आतंकी ढेर?
Jammu Kashmir Encounter: तीन दिन...दो जिले...छह आतंकवादी ढेर! और एक सख्त संदेश - 'भारत अब सिर्फ सहता नहीं, सटीक मार करता है।' 15 मई की सुबह जब पुलवामा जिले के नादेर त्राल में सूरज निकला, तो वहां सुरक्षा बलों की बंदूकें गरज रही थीं। एनकाउंटर खत्म हुआ, और नीचे पड़ी थीं तीन लाशें- आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट्ट। तीनों आतंकी हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। तीनों की मौत से आतंक का गढ़ कांपा हो या न, हिज्बुल का हेडक्वार्टर जरूर हिला गया होगा।
भारतीय सेना का साफ संदेश- 'अब कोई कब्रगाह नहीं छुपा सकती तुम्हें, भारत के जवान अब सिर्फ तलाश नहीं, निशाना भी साथ लाते हैं।' जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित त्राल (Pulwama Tral Encounter) और शोपियां (Shopian Terrorist Encounter) में पिछले 3 दिनों में हुए 2 बड़े एनकाउंटर ने यह साबित कर दिया कि भारत अब हर गोली का जवाब कार्रवाई से देता है। त्राल में तड़के आतंक की मौत बनके आई भारतीय सेना...

Tral Terrorist Encounter: 15 मई: त्राल, पुलवामा में 3 आतंकी ढेर
लोकेशन: नादेर, त्राल (पुलवामा)
मारे गए आतंकी:
- आसिफ अहमद शेख, निवासीः अवंतिपोरा
- आमिर नजीर वानी, निवासी: पुलवामा
- यावर अहमद भट्ट, निवासीः पुलवामा
तीनों हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी थे।
खास बात ये है कि एक अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर सेना, CRPF और J\&K पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन शुरू किया था।
Shopian Terrorist Encounter: 13 मई: ऑपरेशन केलर में भी 3 आतंकी मारे गए
लोकेशन: शोपियां जिला, केलर
मारे गए आतंकी (लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े):
- एहसान अहमद शेख (LeT), निवासी: पुलवामा
- शाहिद अहमद कुट्टे-LeT/TRF (A श्रेणी का टॉप कमांडर), निवासी: शोपियां
- अदनान शफी डार-LeT/TRF, निवासी: शोपियां
शाहिद कुट्टे वही आतंकी है, जिसका घर 22 अप्रैल को पहलगाम हमले के बाद ध्वस्त कर दिया गया था। उसी हमले में 26 बेगुनाह लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे।
What is Operation Sindoor, Operation Keller: क्या है ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन केलर?
- ऑपरेशन सिंदूर: 7 मई से शुरू हुआ - पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक सैन्य कार्रवाई।
- ऑपरेशन केलर: 13 मई को शुरू - शोपियां के केलर इलाके में सक्रिय लश्कर आतंकियों को मार गिराने का मिशन।
- इन ऑपरेशनों में अब तक 6 से ज्यादा आतंकवादी ढेर हो चुके हैं और हथियारों का भारी जखीरा भी बरामद हुआ है।

अब तक सामने आईं अहम बातें:
- त्राल एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए। तीनों स्थानीय युवा थे, जो हिज्बुल में भर्ती हो चुके थे।
- शोपियां में मारे गए आतंकियों में से एक टॉप लश्कर कमांडर था।
8 आतंकी अभी भी सक्रिय
- आसिफ अहमद खांडे (संगठन: HM), निवासी: शोपियां
- नसीर अहमद वानी (LeT), निवासी: शोपियां
- आदिल रहमान डेंटो (LeT), निवासी: सोपोर
- हारिस नजीर (LeT), निवासी: पुलवामा
- आमिर अहमद डार (LeT), निवासी: शोपियां
- जुबैर अहमद वानी (HM),निवासी: अनंतनाग
- हारून रशीद गनी (HM), निवासी: अनंतनाग
- जाकिर अहमद गनी (LeT), निवासीः कुलगाम
आतंकी संगठन कौन-कौन से एक्टिव?
- लश्कर-ए-तैयबा (LeT)
- जैश-ए-मोहम्मद (JeM)
- हिजबुल मुजाहिदीन (HM)
- द रेजिडेंट फ्रंट (TRF)
(इनपुट- मीडिया सोर्स)












Click it and Unblock the Notifications