Operation Sindoor: PAK ने किया 'सिंदूर' पर वार, भारत ने समझाई 'शरीफ' को कीमत, तबाह किए आतंकियों के लॉन्च पैड
Operation Sindoor: 22 अप्रैल 2025 को जिस तरह से पहलगाम में आतंकियों ने हिंदू महिलाओं के सामने उनके पतियों का धर्म पूछकर गोली चलाई और उन्हें बेवा किया, उसके बाद से पूरा देश आक्रोशित था और गुस्से की आग में जल रहा था, पहलगाम की बसरन घाटी जो कि अभी तक इश्क का पैगाम देती आई थी, वो अब मासूम लोगों की मौत की गवाह बन गई और ये सब किया था पाकिस्तान से पोषित आतंकियों ने, जिन्होंने घृणित अपराध के बाद बेशर्मी से बोला था 'जाओ अपने मोदी को बता देना।'
भारत की हिंद की सेना ने आज आतंकियों के आका को मुंह तोड़ जवाब दिया है और एयरस्ट्राइक करके उसे ऐसा सबक सिखाया है, जिसकी कल्पना वो शायद ख्वाब में भी नहीं कर सकता था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर के 50 से ज्यादा लोग इस अटैक की भेंट चढ़े हैं। इंडिया की वायुसेना ने पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। जिसके बाद अब पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को शायद सिंदूर की ताकत और कीमत दोनों का एहसास हुआ होगा।
'5 बार शादी करने वाले शरीफ नहीं जानते थे सिंदूर की कीमत'
असल जिंदगी में 5 बार शादी करने वाले शहबाज शरीफ को शायद अभी तक सिंदूर और उसकी ताकत का अंदाजा नहीं था। भारत में एक हिंदू सुहागन के लिए 'चुटकी भर सिंदूर' केवल एक शृंगार नहीं बल्कि उसका पूरा अस्तित्व होता है, उसकी पहचान, उसकी शक्ति सबकुछ उस सिंदूर से ही होती है।
'ऑप्रेशन सिंदूर' से लिया भारत ने पाकिस्तान से बदला
'भारत में तो महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं, सावित्री और पद्मावती के इस देश में जिस तरह से 22 अप्रैल को खून की होली खेली गई थी,उस घृणित अपराध के बाद हर भारतीय को भरोसा था कि इस बार पाकिस्तान को भारत के अटैक से कोई नहीं बचा पाएगा और आज ऑप्रेशन सिंदूर लोगों के सामने हैं।'
'पाकिस्तान की धरती पर कायराना हमले', बोखलाए शरीफ
बौखलाए शरीफ भले ही एक्स पर लिखे कि 'पाकिस्तान की धरती पर "कायराना हमले" हुए हैं लेकिन देश का मनोबल ऊंचा है और पाकिस्तानी सेना और जनता एकजुट है, हम पर युद्ध थोपने वालों को हम करारा जवाब देंगे। ' लेकिन सच्चाई वो भी जानते हैं कि हिंद की सेना ने उनकी कमर तोड़ दी है।
'पीएम मोदी ने बदला लिया है मैं उनके साथ हूं'
आपको बता दें कि जब तब ऑपरेशन सिंदूर चलता रहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे ऑपरेशन पर अपनी नजर बनाए हुए थे। तो वहीं पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए विनय नरवाल की मां आशा ने कहा, " ये बहुत ही अच्छी बात है कि जो पीएम मोदी ने बदला लिया है मैं उनके साथ हूं, जनता और हमारा पूरा परिवार उनके साथ है, सेना के जवानों को मैं संदेश देना चाहती हूं कि वो आगे बढ़ते रहें और ऐसे ही बदला लेते रहें कि ऐसी घटना दोबारा न घटे।'
भारत ने 9 आतंकी ठिकानों को किया ध्वस्त
आपको बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान, PoK में #OperationSindoor के तहत लिए गए 9 लक्ष्यों को ध्वस्त किया है।
- मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर
- मरकज़ तैयबा, मुरीदके
- सरजाल/तेहरा कलां
- महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
- मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
- मरकज़ अब्बास, कोटली,
- मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।
- मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
- मरकज़ सैयदना बिलाल
ANI के मुताबिक मरकज अहले हदीस बरनाला लश्कर-ए-तैयबा भीमबर जिला, पीओजेके-मरकज अहले हदीस, बरनाला पीओजेके में लश्कर के महत्वपूर्ण मरकजों में से एक है और इसका इस्तेमाल पुंछ-राजौरी-रियासी सेक्टर में लश्कर के आतंकवादियों और हथियारों/गोला-बारूद की घुसपैठ के लिए किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications