India Strike: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बोले संत राजू दास, देशद्रोहियों को भी मिल गया साफ संदेश, सहन नहीं होगा
India strike in Pakistan: पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर भारत ने जबरदस्त प्रहार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत नौ आतंकी कैंप तबाह कर दिए हैं। सेना की इस कार्रवाई से पूरे देश में गर्व की लहर दौड़ गई है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास ने भी सेना को खुलकर बधाई दी है।
महंत राजूदास ने कहा कि सैनिकों का यह पराक्रम देश के दुश्मनों के लिए साफ संदेश है। उन्होंने कहा कि अब आतंक और मानवता एक साथ नहीं चल सकते। भारत में रहकर आतंकियों का समर्थन करने वालों को भी यह चेतावनी है कि सहनशीलता की सीमा खत्म हो चुकी है।

भारत की यह सर्जिकल स्ट्राइक पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब मानी जा रही है। वहां निर्दोष लोगों को धर्म पूछकर गोली मारी गई थी, जिससे पूरा देश गुस्से में था। अब सेना की कार्रवाई ने उस हमले का करारा जवाब दिया है।
महंत राजूदास बोले- आतंकियों का सफाया जरूरी
महंत राजूदास ने कहा कि आज देश को गर्व है कि हमारी सेना ने आतंकियों के अड्डों को नेस्तनाबूद कर दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो निर्दोष लोग मारे गए, उनका बदला सेना ने सही तरीके से लिया है। इसके लिए हर भारतीय सैनिक अभिनंदन के पात्र हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत में रहकर जो लोग आतंकियों का पक्ष लेते हैं, उनके लिए भी यह बड़ा संदेश है। अब आतंकवाद का समर्थन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि वे मानवता का साथ दें और आतंकियों के खिलाफ एकजुट रहें।
विपक्ष ने भी सेना की कार्रवाई का किया समर्थन
इस ऑपरेशन के बाद राजनीतिक दलों में भी एकजुटता दिखाई दी। विपक्षी नेताओं ने सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आतंकियों पर सख्त कार्रवाई जरूरी थी। इससे दुनिया को भी संदेश गया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा।
सेना की रातभर चली इस कार्रवाई में नौ बड़े आतंकी कैंप ध्वस्त कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही साफ कर चुके थे कि इस बार जवाब ऐसा होगा कि दुश्मन कांप उठेंगे।












Click it and Unblock the Notifications