Sofiya Qureshi: क्या है कर्नल सोफिया कुरैशी का कर्नाटक कनेक्शन? क्यों मनाई जा रही है बेलगावी में ईद?

Sofiya Qureshi: 'ऑप्रेशन सिंदूर' के बाद देश के बच्चे-बच्चे की जुबान पर कर्नल सोफिया कुरैशी का नाम है। नारी शक्ति की जीती जागती मिसाल सोफिया आज करोड़ों लोगों के लिए आदर्श हैं। लोग आज सोफिया कुरैशी के बारे में हर एक बात जानना चाहते हैं। वो कहां रहती हैं, कहां से पढ़ाई की हैं और किससे शादी हुई है, वगैरह-वगैरह।

मालूम हो कि वडोदरा, गुजरात में जन्मी सोफिया कुरैशी ने महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय से बायोकैमिस्ट्री में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की हैं लेकिन उनकी सफलता का जश्न कर्नाटक के बेलगावी में मनाया जा रहा है। जानते हैं क्यों? दरअसल बेलगावी सोफिया कुरैशी का ससुराल है।

Sofiya Qureshi

उनकी शादी बेलगावी जिले के कोन्नूर गांव के रहने वाले मोहम्मद गौस साब बागेवाड़ी के बेटे ताजुद्दीन बागेवाड़ी से हुई है। इस वक्त कुरैशी की पोस्टिंग जम्मू में हैं तो वहीं उनके पति ताजुद्दीन यूपी के झांसी में ड्यूटी कर रहे हैं। आपको बता दें कि ताजुद्दीन बागेवाड़ी भी इंडियन आर्मी में कर्नल हैं।

पूरे गांव में ईद जैसा माहौल है- मोहम्मद बागेवाड़ी

अपने बहू की सफलता पर खुश होते हुए मोहम्मद गौस साब बागेवाड़ी ने कहा कि "मेरी बहू ने मुझे गौरवान्वित किया है, वह करीब 6 महीने पहले यहां आई थी। गांव के लोग मुझसे मिल रहे हैं और मुझे बधाई दे रहे हैं इस समय पूरे गांव में ईद जैसा माहौल है, मैं अभी बहुत खुश हूं। जब मैंने अपने बेटे से बात की, तो उसने मुझे बताया कि उसे लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।'

कर्नल कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल कोर की अधिकारी

मालूम हो कि कर्नल कुरैशी भारतीय सेना की सिग्नल कोर की अधिकारी हैं, जो संचार और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी शाखा है। वर्ष 2016 में कर्नल सोफिया कुरैशी को अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास "Exercise Force 18" में भाग लेने वाली टुकड़ी की कमान सौंपी गई थी। यह अभ्यास अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग संगठन ASEAN Defence Ministers' Meeting Plus द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें अमेरिका, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत 18 देशों ने हिस्सा लिया था।

'मेरी बेटी ने देश के लिए कुछ किया, गर्व है उस पर'

उनके पिता और दादा भी देश के लिए सेवा दे चुके हैं, उनके पिता ने कहा कि 'उन्हें भी अपने बेटी पर गर्व है। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना की भी तारीफ की थी और कहा था कि देश की तरफ बुरी नजर रखने वालों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। भारतीय जवानों ने जो किया है, उस पर पूरे भारत को नाज है।'

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ भारत का वार (Sofiya Qureshi)

'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सेना की वह कार्रवाई थी, जिसमें आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें नष्ट किया गया। इस अभियान की जानकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संयुक्त रूप से दी। इस प्रेस ब्रीफिंग में, सोफिया ने बताया कि नौ आतंकवादी शिविरों को नष्ट किया गया, और यह कार्रवाई विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+