पाक का मेड इन चाइना HQ-9 निकला फुस्स! भारत के 'Harpy' ने पलक झपकते कैसे किया चारों खाने चित्त?

India-Pakistan Tension: भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 को गंभीर नुकसान पहुंचा है और भारतीय सेना के आगे आतंक के आका की पूरी हेकड़ी निकल गई है।आपको बता दें कि HQ-9 के फेल होने से एक बात और साबित हो गई है और वो ये कि पाकिस्तान की तरह उसके दोस्त भी धोखेबाज निकले।

अब आप सोच रहे होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यहां बात हो रही है पाकिस्तान के अजीज मित्र चीन की, जिस पर पड़ोसी मुल्क को काफी भरोसा है।

India-Pakistan Tension

दरअसल पाकिस्तान चीनी एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करता है और HQ-9 एक चीनी मिसाइल सिस्टम है, जिसे कि उसने 2021 में ही अपनी सेना में शामिल किया था लेकिन उसे भी आज समझ आ गया होगा कि 'मेड इन चाइना' पर भरोसा करना उसकी सबसे बड़ी गलती है।

क्या है HQ-9 मिसाइल प्रणाली?

आपको बता दें कि HQ-9 का पूरा नाम HongQi-9 है, जिसे कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) प्रयोग करता है। इसे लॉन्ग रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल के रूप में परिभाषित किया जाता है, जिसे कि China Precision Machinery Import-Export Corporation यानी कि CPMIEC और China Aerospace Science and Industry Corporation यानी कि CASIC ने मिलकर डेवलप किया है।

एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम है HQ-9

इसकी रेंज 200 किलोमीटर से ज्यादा है और इसके बारे में कहा जाता है कि ये एक साथ कई लक्ष्यों को ट्रैक करने में सक्षम है लेकिन इतना शक्तिशाली होने के बावजूद ये भारतीय सेना के आगे फिसड्डी ही साबित हुआ।

भारत का दोस्त भी भरोसेमंद और शक्तिशाली

आपको बता दें कि इसे चारों खाने चित्त किया है भारत के IAI Harop ने, जिसे कि भारत के अजीज दोस्त इजराइल ने डेवलप किया है यानी कि आप कह सकते हैं कि भारत का दोस्त भी भरोसेमंद है और उसने अपने मित्र का भरपूर साथ दिया है।

हार्पी ड्रोन (Harpy Drone) क्या है?

आपको बता दें कि Harpy Drone एक ऐसा ही घातक हथियार है, जिसे खासतौर पर दुश्मन के रडार सिस्टम को नष्ट करने के लिए तैयार किया गया है और ये परंपरावादी ड्रोन से काफी अलग और शक्तिशाली है, इसे Israel Aerospace Industries ने डेवलप किया है। ये सेल्फ-डिस्ट्रक्टिव सिस्टम जैसी सुविधाओं से लैस है और इसकी लॉन्ग रेंज कैपेबिलिटी 1000 किलोमीटर तक है।

S-400 सुदर्शन चक्र मिसाइल (India-Pakistan Tension)

तो वहीं यहां पर भारतीय वायुसेना के एस-400 सुदर्शन चक्र मिसाइल सिस्टम का जिक्र करना भी काफी जरूरी है क्योंकि कल इसी सुदर्शन ने पाकिस्तान के नापाक कदमों को रोककर उन पर तगड़ा वार किया था। आपको बता दें कि S-400 को रूस की Almaz-Antey कंपनी ने विकसित किया है, जो कि एक साथ 36 टारगेट्स को भेद सकती है। भारतीय सैन्य ताकत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ दी है और इसी चक्कर में वो बौखलाकर उटपटांग जवाब दे रहा है, जिसका लोग सोशल मीडिया पर तगड़ा मजाक भी बना रहे हैं।

India-Pakistan Tension

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+