'सब तो सोशल मीडिया पर है', अपने ही झूठ में फंसा पाकिस्तान, जानिए कौन हैं बेतुका बयान देने वाले ख्वाजा आसिफ?
Operation Sindoor: भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बौखलाहट में ऐसा जवाब दिया, जिसका जमकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ रहा है और लोग जमकर ख्वाजा आसिफ को ट्रोल कर रहे हैं। खास बात ये है कि ख्वाजा आसिफ का मजाक उड़ानेवालों में पाकिस्तान के भी लोग शामिल हैं।
दरअसल उन्होंने कहा था कि 'उनकी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल सहित पांच भारतीय विमानों को मार गिराया है।'

CNN interview के दौरान जब आसिफ से पत्रकार ने पूछा कि जो आप दावा कर रहे हैं क्या उसका कोई सबूत आपके पास है तो इस पर रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'ये पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और खुद भारतीय मीडिया यह स्वीकार कर रहा है।'
'पाकिस्तान के लोग बेतुके ही हैं, ना सिर ना पैर'
इसके बाद रक्षा मंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक बनने लगे। कई यूजर्स ने लिखा है कि 'जिस देश का रक्षा मंत्री सोशल मीडिया पर निर्भर करता है तो वाकई उस देश का भगवान मालिक है।' किसी ने लिखा कि 'पाकिस्तान के लोग बेतुके ही हैं, ना सिर ना पैर'।
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बने हंसी के पात्र
कुल मिलाकर इस वक्त पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ हंसी के पात्र बने हुए हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उनके अब तक के राजनीतिक सफर पर।
कौन हैं ख्वाजा मुहम्मद आसिफ?
- 9 अगस्त 1949 को जन्मे ख्वाजा मुहम्मद आसिफ 19 अप्रैल 2022 से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।
- ख्वाजा मुहम्मद आसिफ अगस्त 2018 से अगस्त 2023 तक पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य भी रहच चुके हैं।
- मई 2019 से उन्हें नेशनल असेंबली में संसदीय नेता के रूप में कार्य करने के लिए पीएमएलएन द्वारा नामित किया जा चुका है।
- वह पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और 2024 में सियालकोट से चुने गए थे।
क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
आपको बता दें कि 6-7 मई की रात भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें 70 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। भारतीय सेना ने इस बारे में प्रेस ब्रीफिंग में कहा है कि 'हमने आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया है और किसी भी नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, हमने अपने अधिकार क्षेत्र के ही तहत ये काम किया है।'












Click it and Unblock the Notifications