सारदा घोटाले में पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री गिरफ्तार
सारदा चिट फंड का घोटाला पश्चिम बंगाल की सरकार के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। एक-एक करके एक के बाद एक टीएमसी के सांसद गिरफ्तार हो रहे हैं जोकि ममता बनर्जी के लिए चिंता का विषय बन गया है। इस बार पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री मदन मित्रा को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है।

पश्चिम बंगाल के परिवहन राज्य मंत्री मदन मित्रा को सीबीआई ने सारदा चिट फंड घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। मदन मित्रा को ममता बनर्जी का काफी करीबी माना जाता है। इससे पहले टीएमसी के दो सांसद कुणाल घोष और श्रृंजाय बोस पहले ही जेल में बंद हैं। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने सारदा सहित बर्दमान ब्लास्ट में ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि टीएमसी का इन दोनों ही मामलों में हाथ है।
मदन मित्रा से सीबीआई पहले ही पूछताछ करने वाली थी लेकिन उनकी तबियत अचानक खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया था। वहीं मदन मित्रा का कहना है कि उनका सारदा चिट फंड से कोई लेना-देना नहीं है और वह निर्दोष हैं।
मदन मित्रा का कहना है कि उन्होंने सारद ग्रुप से एक पैसा नहीं लिया है। मैंने सिर्फ उनके कार्यक्रम में हिस्सा लिया था लेकिन मुझे इस ग्रुप के इतिहास के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने इसके लिए अपनी गलती भी मानी है।
गौरतलब है कि कोलकाता की चिट फंड कंपनी पर फर्जी कंपनी चलाकर 10000 लोगों का रजिस्ट्रेशन कराने का आरोप है। जिसके जरिए तीस हजार करोड़ रुपए हर साल कमाई की गयी। सारद कंपनी पर आरोप है कि इसने गरीब लोगों की मेहनत की कमाई को छीना है। वहीं कंपनी के मालिक सुदीप्त सेन पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
-
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
वानखेड़े स्टेडियम जल्दी बन जाएगा इतिहास, 1 लाख दर्शकों का नया स्टेडियम बनेगा, अहमदाबाद-मेलबर्न को टक्कर -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट












Click it and Unblock the Notifications