OMG! खाली अपार्टमेंट के शौचालय में मिला कोरोना वायरस, जानिए क्या है पूरा मामला
नई दिल्ली। कोरोना वायरस का जन्मदाता देश चीन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां गुआंगझोउ में एक खाली अपार्टमेंट के शौचालय में कोरोनोवायरस पाया गया है। माना जा रहा है कि खाली पड़े अपार्टमेंट में पैथोजन नाली की पाइप से हवा के जरिए कोरोना वायरस पहुंचा होगा, क्योंकि करीब 17 साल से हांगकांग में सार्स का बड़ा प्रकोप देखा गया था।


अपार्टमेंट के सिंक, नल और शावर के हैंडल पर पाए गए थे SARS-CoV-2
रिपोर्ट के मुताबिक SARS-CoV-2 के सबूत फरवरी में एक लंबे समय से खाली पड़े अपार्टमेंट के सिंक, नल और शावर के हैंडल पर पाए गए थे। चाइना सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Chinese Center for Disease Control and Prevention) के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में कहा है कि दूषित बाथरूम के ऊपर रह रहे पांच लोगों के घर में एक हफ्ते पहले कोविड -19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

कोरोना पाइप के माध्यम से छोटे हवाई कणों के माध्यम से फैल सकता है
वैज्ञानिकों ने एक ऑन-साइट ट्रेसर सिमुलेशन का प्रयोग से इस नतीजे पर पहुंचे कि कोरोना वायरस पाइप के माध्यम से छोटे हवाई कणों के माध्यम से फैल सकता है, जो शौचालय के फ्लश के दवाब से हवा के जरिए आगे बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों को ऐसे कण मिले है, जिन्हें एरोसोल (Aerosols) कहा जाता है। जानकारी के मुताबिक फरवरी के महीने में सभी मंजिल पर दो कोरोना मामलों की पुष्टि हुई थी।

दो दशक पहले हांगकांग के एमॉय गार्डन की याद दिलाती है ताजा घटना
गौरतलब है यह नई रिपोर्ट लगभग दो दशक पहले हांगकांग के एमॉय गार्डन के निजी आवास में हुए एक मामले की याद दिलाती है, जब 329 निवासियों ने गंभीर तीव्र श्वसन सिंड्रोम या एसएआरएस के शिकार हुए थे और उसकी वजह दोषपूर्ण सीवेज पाइपलाइने ही थीं। इस घटना में करीब 42 लोगों की मौत हो गई थी, जिससे यह SARS का सबसे विनाशकारी सामुदायिक प्रकोप बन गया, जो कोरोनावायरस के कारण भी हो सकता है।
-
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications