ओडिशा: भुवनेश्वर में 3 से 5 फरवरी तक आयोजित हो रहा वैश्विक उड़िया भाषा सम्मेलन, जानें डिटेल
World Odia Language Conference: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 3 से 5 फरवरी तक तीन दिवसीय वैश्विक उड़िया भाषा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित किए जा रहा ये वैश्विक उड़िया भाषा सम्मेलन, भाषा से जुड़े पहले और अब तक के सबसे बड़े आयोजन में से एक है। इस सम्मेलन में देश भर के कई प्रतिष्ठित प्रतिभागी और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

इसके बारे में जानकारी हाल ही में राजधानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान की गई। पर्यटन उड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति मंत्री अश्विनी कुमार पात्रा ने बताया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस वैश्विक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राज्य के भीतर और बाहर के सभी उड़िया के लोगों से सहयोग का अनुरोध किया।
ओडिया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग की आयुक्त सह सचिव सुजाता आर कार्तिकेयन ने तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस प्रेस वार्ता के दौरान सूचना और जनसंपर्क विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार सिंह, ओडिया भाषा विभाग के आयुक्त सह सचिव, उपस्थित थे। साहित्य एवं संस्कृति, सुजाता आर. कार्तिकेयन, विभाग निदेशक, दिलीप राउत्रे और निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सरोज कुमार सामल उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications