Odisha Cyclone updates: ओडिशा में साइक्लोन की आहट, हाईअलर्ट पर NDRF की 17 टीमें, IMD ने दिया बड़ा अपडेट
नई दिल्ली, 05 मई। मौसम के उठा-पटक के बीच ओडिशा में एक 'साइक्लोन' की आहट नजर आ रही है। इस बारे में अपडेट देते हुए आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि आज सुबह दक्षिण अंडमान और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, हमें उम्मीद है कि इसमें तेजी आएगी। यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और 8 तारीख की शाम तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और अगर ऐसा हुआ तो यह 10 तारीख को ओडिशा तट पर पहुंचेगा।
Recommended Video

मौसम विभाग के इस अपडेट के बाद प्रशासन ने NDRF की 17 टीमों को अलर्ट कर दिया है और 175 अग्निशमन दलों को स्टैंड बॉय पर रखा गया है। ओडिशा के Special Relief Commissioner (SRC) प्रदीप जेना ने कल मीडिया से कहा था कि प्रशासन हर परिस्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लोगों से घबराहट में सामानों की एडवांस खरीदारी न करने का भी आग्रह किया साथ ही उन्होंने कलेक्टरों को कार्ययोजना बनाकर काम करने का भी निर्देश दिया है।
मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया
जिस वक्त तूफान ओडिशा तट पर टकराएगा उस वक्त अंडमान निकोबार और इसके आस-पास इलाकों में भारी बारिश होगी और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठेंगी और इस दौरान 40-50 किमी / घंटा की रफ्तार से 75 किमी / घंटा तक की हवाएं चलेंगी और इसी कारण मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया है।
गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की आशंका
तो वहीं आज कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा,तमिलनाडु ,केरल ,जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications