भारत ही नहीं अब इन दो देशों में भी होगा 'दूरदर्शन' चैनल का प्रसारण

नई दिल्ली। भारत अपनी विदेश नीति के तहत पड़ोसी और अन्य एशियाई देशों के साथ लगातार संबंध बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। इस क्रम में भारत ने दो एशियाई देशों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए एक नई पहल की है। भारत सरकार अपने सरकारी चैनल डीडी इंडिया का प्रसारण बांग्लादेश और साउथ कोरिया में कर सकेगा। वहीं इन दोनों देशों के सरकारी चैनलों का प्रसारण भारत में होगा।

 now DD India will be shown on Bangladesh and South Korea TV set up

बुधवार को मीडिया में जानकारी देते हुए सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि, आज भारत ने बांग्लादेश के साथ एक समझौता किया है। जिसके तहत डीडी इंडिया (दूरदर्शन) को बांग्लादेश टीवी सेट पर दिखाया जाएगा। बदले में, भारत में बांग्लादेश आधिकारिक चैनल को दिखाने पर सहमति हुई है। हमने दक्षिण कोरिया के साथ भी समझौता किया है। जहां दक्षिण कोरिया में 'डीडी इंडिया' को दिखाया जाएगा। वहीं हमने दक्षिण कोरियाई चैनल केबीएस भारत में दिखाने की अनुमति दी है। पड़ोसी देशों के साथ यह आपसी सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है।

वहीं इससे पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय ने रीजनल भाषाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की थी। मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि, टीवी चैनलों को आदेश जारी किया जा रहा है कि जो भी सीरियल वह प्रसारित करते हैं, कई बार उनकी शुरुआत और अंत में दिए जाने वाले शीर्षक और क्रेडिट अक्सर अंग्रेजी भाषा में दिए जाते हैं। भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए उनसे यह कहा गया है कि ये शीर्षक और क्रेडिट उस भाषा में भी दें जिस भाषा में वह सीरियल प्रसारित कर रहे हो।

यहीं नहीं मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा था कि, भारतीय भाषा के अलावा अगर वह अंग्रेजी में भी शीर्षक और क्रेडिट देना चाहते हैं तो इसके लिए वे स्वतंत्र हैं। हम कुछ भी प्रतिबंधित नहीं कर रहे हैं, असल में हम भारतीय भाषाओं को जोड़ रहे हैं। हम सिनेमा के लिए भी ऐसा आदेश जारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+