LIVE NEWS: आज आधी रात से सस्ते मिलेंगे पेट्रोल और डीजल

नई दिल्ली। देश की हर बड़ी खबर एक पेज पर यहां पढ़ें। सबसे तेज़ अपडेट आपको इस पेज पर मिलेंगे। कई खबरें (जैसे राजनीति, खेल जगत, अपराध, अंतरराष्ट्रीय जगत और व्यापार ) आप संक्ष‍िप्त में पढ़ सकते हैं तो विस्तार से भी।

प्रस्तुत हैं 30 नवंबर की खबरें-

5: 00 बजे। आज आधी रात से सस्ते मिलेंगे पेट्रोल और डीजल।

4:53 बजे। कोलकाता रैली में अमित शाह ने कहा कि बर्धवान ब्लास्ट केस में एनआईए को जांच नहीं करने दी जा रही है। क्योंकि टीएमसी के नेता इसमें इस ब्लास्ट में शामिल हैं। सारदा चिट फंड के पैसे का दुरुपयोग बर्धवान ब्लास्ट केस में किया गया।

4:30 बजे। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में अनुसूचित जाति के एक शख्स और उसकी मुस्लिम पत्नी की सरेआम हत्या कर दी गई।

4:15 बजे। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में संगाई फेस्टिवल में लोगों को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मोदी ने कहा कि हम पूर्वोत्तर को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, यहां टूरिजम में कई अवसर हैं।

PB Sindhu

3:59 बजे। पीवी सिंधु ने मकाऊ ओपन बैडमिंटन का खिताब जीता

3:50 बजे। दिल्ली के कमलानगर में एटीएम वैन से लूट और गार्ड की हत्या के मामले में अब तक करीब 100 लोगों से पूछताछ। अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

1: 15 बजे: गुवाहाटी में कार्यकर्ताओं से बोले मोदी, मैं भी पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं, जो हूं आपसे ही हूं।

12 बजे: केजरीवाल के साथ 20 हजारी लंच आज, जल्द ही करेंगे 'मन की बात'

12:40 बजे। जम्मू-कश्मीर: सेना के जवान ने खुदकुशी की

10: 40 बजे: गुवाहाटी की डीजी कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुफिया तंत्र की मजबूती और स्मार्ट पुलिस पर जोर दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि फिल्मों ने पुलिस की छवि खराब की है, जरूरत है हमें सकारात्मक खबरों को जनमानस के बीच लाने की।पढ़े: पूरी खबर: 'पुलिस बने और SMART, फिल्‍मों से बदली जाए खराब इमेज'

8:00 बजे: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को विकास के सही अर्थ को समझने की जरूरत पर बल दिया और समाज विज्ञानियों से पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए विकास के तरीके खोजने की अपील की।पढ़े: पूरी खबर: विकास के सही अर्थ को समझने की जरूरत है: प्रणब मुखर्जी

7: 21 बजे: भारत सरकार पाकिस्तान की हरकतों से परेशान है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पढ़े पूरी खबर:पाक का ISI भारत को अस्थिर करने की कोशिश में जुटा: राजनाथ सिंह

7:20 बजे:फिनलैंड की ससंद ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने वाले कानून को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मीडिया रपटों से मिली। पढ़े पूरी खबऱ: अब फिनलैंड में धूमधाम से होगी समलैंगिकों की शादी, बच्‍चे लेंगे गोद

7:15 बजे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मेघालय के मेंदिपाथर से गुवाहाटी के बीच चलने वाली पहली यात्री रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस तरह मेघालय भी रेलवे के मानचित्र पर दर्ज हो गया। मोदी यहां शनिवार को पहुंचे। उन्होंने भैरबी से मिजोरम के सैरंग तक रेलवे की बड़ी लाइन की आधारशिला भी रखी। पढ़े: पूरी खबर: मेंदिपाथर से गुवाहाटी के बीच चली अब छुक-छुक रेल, विकास की बजेगी सीटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+