पाक का ISI भारत को अस्थिर करने की कोशिश में जुटा: राजनाथ सिंह
गुवाहाटी। भारत सरकार पाकिस्तान की हरकतों से परेशान है। बार-बार चेतावनी देने के बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब भारत ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि पाक सरकार द्वारा प्रायोजित संगठन आईएसआई भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।

पाकिस्तान के सरकार प्रायोजित संगठनों पर आरोप लगाते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पड़ोसी देश पाक ने 'कई हथकंडों' के जरिए देश को नुकसान पहुंचाने की अपनी कोशिशों को छोड़ा नहीं है। गुवाहाटी में देश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि अल कायदा जैसे आतंकवादी पाक सरकार की मदद से भारत में अस्थिरता फैलाना चाहते है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आईएसआई हमारे देश को अस्थिर करने का प्रयास करने में भूमिका निभा रहे हैं। पाकिस्तान ने विभिन्न हथकंडों के जरिए भारत को नुकसान पहुंचाने की अपनी कोशिशों को छोड़ा नहीं है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवादी समूहों के लिए घटते समर्थन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि पाकिस्तान इस तरह के नेटवर्कों का अब भी समर्थन कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications