मेंदिपाथर से गुवाहाटी के बीच चली अब छुक-छुक रेल, विकास की बजेगी सीटी
गुवाहाटी। हमेशा से गुवाहाटी वालों को शिकायत रहती है कि उन्हें लोग भारत की मुख्य धारा से अलग-थलग रखते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को एक ऐतिहासिक काम किया है। पीएम मोदी ने शनिवार को मेघालय के मेंदिपाथर से गुवाहाटी के बीच चलने वाली पहली यात्री रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोदी ने भैरबी से मिजोरम के सैरंग तक रेलवे की बड़ी लाइन की आधारशिला भी रखी।

इस ऐतिहासिक काम के बाद देश के अन्य शहरों की तरह अब गुवाहाटी भी अब रेल के जरिये अपने आपको लोगों से जोड़ सकेगा। इस ऐतिहासिक क्षण के सैकड़ों लोग गवाह बनें, जिन्हें संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि "वास्तु शास्त्र का दावा है कि अगर कोई ईशान (पूर्वोत्तर) कोण को व्यवस्थित रखता है, तो घर की समृद्धि बढ़ती है। उसी प्रकार मेरा मानना है कि यदि हम भारत के पूर्वोत्तर को व्यवस्थित रखेंगे, तो यह देश के बाकी हिस्सों के लिए मददगार होगा।"
मोदी ने पहली यात्री रेलगाड़ी को दिखाई झंडी
जैसे ही मोदी ने यह बातें कहीं वैसे ही लोग मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लग गये। मोदी ने कहा कि कोई भी देश तभी विकास कर सकता है जब उसका आधार विकसित हो इसलिए अगर हम क्षेत्र की आधारभूत संरचना का विकास करें, तो विकास अपने आप होगा। यदि रेल तथा सड़क संपर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाता है, तो पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा औऱ भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा क्योंकि तभी देश का समुचित विकास होगा।
आस्था लक्ष्मी का समुचित विकास क्षेत्र के विकास में मदद होगा
मोदी ने इस क्षेत्र के आठों राज्यों की तुलना आस्था लक्ष्मी से करते हुए कहा कि आस्था लक्ष्मी का समुचित विकास क्षेत्र के अन्य हिस्सों के विकास में मदद होगा।
अपने हालिया म्यांमार दौरे का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि पूर्वोत्तर तथा म्यांमार के बीच रेल संपर्क मुद्दे को वह म्यांमार के साथ पहले ही उठा चुके हैं।उन्होंने कहा, "एक बार जब यह क्षेत्र अन्य एशियाई देशों से जुड़ जाएगा, तो रोजगार की तलाश के लिए इस क्षेत्र के युवाओं को बांग्लादेश तथा अन्य जगहों पर नहीं जाना पड़ेगा।"












Click it and Unblock the Notifications