Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तैमूर संग ब्याह रचाना चाहती हैं ग्लैमरस नोरा फतेही, जानिए मम्मी करीना ने क्या दिया जवाब?

Nora Fatehi Says She Wants to Marry Taimur Ali Khan, see Kareena Kapoor Khan's Response:बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही के डांस का पूरा देश दीवाना है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कातिल अदाओं की मालकिन नोरा किसकी दीवानी हैं, आपको जानकर हैरत होगी कि नोरा फतेही का दिल करीना-सैफ के चार साल के बेटे तैमूर अली खान पर आया हुआ है। वो उससे इस हद तक प्यार करती हैं कि वो उनसे शादी करना चाहती हैं। जी हां, ये बात खुद नोरा ने ही एक चैट शो में करीना से कही है।

Recommended Video

    Taimur Ali Khan से शादी करना चाहती हैं Nora Fatehi, Kareena Kapoor ने किया React । वनइंडिया हिंदी
    करीना से नोरा ने कहा-'मैं तैमूर से शादी करना चाहती हूं'

    करीना से नोरा ने कहा-'मैं तैमूर से शादी करना चाहती हूं'

    करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट वीमेन वॉन्ट' में करीना ने नोरा को बताया कि वो और उनके पति सैफ उनके डांसिंग मूव्स के बहुत बड़े दीवाने हैं, जिस पर नोरा ने Thank You कहते हुए कहा कि वो करीना के बेटे तैमूर को बहुत पसंद करती हैं और उससे शादी करना चाहती हैं। जिसे सुनकर करीना पहले तो हैरान रह जाती हैं, फिर हंसते हुए कहती हैं कि वो अभी बहुत छोटा है, जिस पर नोरा मुस्कुराते हुए बोलती हैं कि वो उसके लिए इंतजार करने को तैयार हैं, जिस पर करीना ठहाके मारकर हंसने लगती हैं।

     चार साल के तैमूर बनने वाले हैं बड़े भाई

    चार साल के तैमूर बनने वाले हैं बड़े भाई

    मालूम हो कि तैमूर बीते 20 दिसंबर को चार साल के हुए हैं। लोगों के बीच खासे चर्चित रहने वाले पटौदी खानदान के सबसे छोटे साहबजादे तैमूर बहुत जल्द बड़े भाई बनने वाले हैं क्योंकि उनकी मम्मी करीना गर्भवती हैं, वो फरवरी में अपने और सैफ के दूसरे बच्चे को जन्म दे सकती हैं। गर्भवती होने के बावजूद करीना कपूर इन दिनों पूरी तरह से एक्टिव हैं, वो लगातार फोटो शूट करवा रही हैं और सोशल मीडिया के टॉक शो का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग खत्म की है। उनके फैंस और उनका पूरा परिवार आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। मालूम हो कि करीना ने साल 2012 में सैफ से शादी की थी और साल 2016 में उन्होंने तैमूर को जन्म दिया था।

     कौन हैं नोरा फतेही

    कौन हैं नोरा फतेही

    नोरा फतेही एक कनेडियन मॉडल-अभिनेत्रीं हैं, इनका जन्म कनाडा में हुआ था। नोरा ने हिंदी फिल्मों के अलावा इन्होंने साउथ की फिल्मों में भी काम किया है, नोरा ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी फिल्म रोर- टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स से की थी, इसके बाद वह साउथ की फिल्म 'किक 2' और 'बाहुबली' में भी नजर आई, नोरा को असली पहचान बिग बॅास से मिली थी।नोरा फतेही पर फिल्माए गए गाने 'दिलबर' ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया था, इस गाने के वीडियो को 12 करोड़ से भी अधिक बार देखा गया था तो वहीं इसके बाद साकी-साकी डांस एलबम ने इंटरनेट पर आग लगाई थी।

    सलमान खान भी बहुत बड़े फैन हैं

    सलमान खान भी बहुत बड़े फैन हैं

    गौरतलब है कि नोरा फतेही ने सलमान खान की फिल्म 'भारत' में लैटिन अमेरिकन लड़की का किरदार निभाया था।नोरा फतेही ने सलमान खान के साथ काम करने को लेकर कहा था कि मेरे लिए यह किसी सपने को सच होते देखने से कम नहीं है कि मैं सलमान सर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है। जिस पर सलमान ने नोरा की तारीफ करते हुए कहा था कि वो जबरदस्त डांसर हैं।

    यह पढ़ें: अविका गौर ने शेयर की Blue Bikini में फोटो, बोले लोग-'बड़ी हो गई Balika Vadhu '

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+