Twisha Sharma Case: '7 दिन में चाहिए पूरी रिपोर्ट',ट्विशा केस में एक्टिव हुआ महिला आयोग,DGP से पूछे ये 5 सवाल
Twisha Sharma Case: नोएडा की बेटी और भोपाल की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत ने पूरे भारत को हिलाकर रख दिया है। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज मांगने और ट्विशा को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ृना का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी ओर ससुरालवालों ने ट्विशा शर्मा को ड्रग्स एडिक्ट और मानसिक रूप से बीमार बताया है।
उसका पति समर्थ सिंह अभी भी फरार है तो वहीं उसकी रिटार्यड जज सास गिरिबाला सिंह बार-बार यही कह रही हैं कि 'वो लोग खुद ट्विशा के बदलते बर्ताव से परेशान थे।' उन्होंने उसके मायके वालों के सारे आरोपों को खारिज करते हुए ट्विशा के पिता पर ही आरोप लगा दिया कि 'वो उनकी वजह से तनाव में थी और हो सकता है इसी वजह से उसने खुद को फांसी लगाई।'

ट्विशा का अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हुआ है, उसके घरवाले उसका दोबारा से पोस्टमार्टम चाहते हैं तो वहीं दूसरी ओर भोपाल एम्स ने परिवार वालों को लेटर लिखा है कि 'वो उसकी डेडबॉडी यहां से ले जाएं क्योंकि वो अब सड़ने की स्थिति में पहुंच गई है।'
महिला आयोग ने ट्विशा शर्मा केस की DGP से सात दिन में मांगी डिटेल्स रिपोर्ट
ट्विशा शर्मा की मौत पर सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक हल्ला मचा हुआ है तो इसी बीच अब इस मामले में महिला आयोग एक्टिव हो गया है। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर (Vijaya Rahatkar) ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजकर पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट सात दिनों के भीतर सौंपने को कहा है।

आयोग ने हर महत्वपूर्ण पहलू की जानकारी मांगी
महिला आयोग ने साफ शब्दों में कहा कि 'महिलाओं के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना जैसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या प्रभाव का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।' राष्ट्रीय महिला आयोग ने जांच एजेंसियों से मामले से जुड़े हर महत्वपूर्ण पहलू की जानकारी मांगी है।
महिला आयोग ने पूछे 5 सवाल
- FIR में किन-किन धाराओं के तहत मामला दर्ज हुआ है और अब तक आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है?
- आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं?
- क्या आरोपी का पासपोर्ट इम्पाउंड करने की प्रक्रिया शुरू की गई है या नहीं?
- जांच एजेंसियों से सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स, इलेक्ट्रॉनिक डेटा और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों की स्थिति पर भी रिपोर्ट मांगी।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ट्विशा या उनके परिवार द्वारा पहले की गई शिकायतों पर पुलिस ने क्या कार्रवाई की है?

महिला आयोग ने परिवार को सुरक्षा देने के निर्देश
आयोग ने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ट्विशा शर्मा के परिवार को किसी भी तरह की धमकी, दबाव या चरित्र हनन की कोशिशों से सुरक्षा दी जाए। निष्पक्ष जांच तभी संभव है जब पीड़ित परिवार बिना किसी डर के अपनी बात रख सके। इसलिए स्थानीय प्रशासन परिवार को पर्याप्त सुरक्षा और कानूनी सहायता उपलब्ध कराए।















Click it and Unblock the Notifications