Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अविका गौर ने शेयर की Blue Bikini में फोटो, बोले लोग-'बड़ी हो गई Balika Vadhu '

Balika Vadhu fame Avika Gor sizzles in a blue bikini in a Pool: कलर्स के मशहूर शो 'बालिका वधू ' की छोटी आनंदी के रूप में लोगों के दिलों में राज करने वाली अविका गौर अब काफी बड़ी हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बढ़ते वजन को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई थीं, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा था कि एक रात वो अपने थुलथुल और बेडौल शरीर को आईने में देखकर रो पड़ी थीं लेकिन उसी क्षण उन्होंने अपने आप से वादा किया था कि वो अपने आप को शेप में करेंगी और अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने वो कर भी दिखाया, आज वो सेक्सी, हॉट और ग्लैमरस बन चुकी हैं।

Balika Vadhu फेम अविका ने शेयर की Bikini में फोटो

Balika Vadhu फेम अविका ने शेयर की Bikini में फोटो

जिसका साक्षात प्रमाण है उनकी ब्लू बिकिनी तस्वीर, जो कि उन्होंने खुद शेयर की है। अपनी शेयर की गई तस्वीर में अविका स्विमिंग पूल के किनारे लेटी हुई हैं। उनकी तस्वीरों के देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान भी हैं और खुश भी, उन्होंने अविका के लिए काफी अच्छे कमेंट किए हैं। अविका की ये तस्वीर इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है। कुछ लोगों ने तस्वीर को देखकर कहा है कि वाकई में आनंदी तो काफी हॉट है तो किसी ने लिखा है कि हमारी 'बालिका वधू 'सच में बड़ी हो गई है।

Recommended Video

    अविका गौर ने शेयर की Blue Bikini में फोटो, बोले लोग-'बड़ी हो गई Balika Vadhu '
    अविका की फोटो वायरल, लोग हुए हैरान

    अविका की फोटो वायरल, लोग हुए हैरान

    मालूम हो कि अविका ने इससे पहले कहा था कि उनके शरीर पर चढ़ा मोटापा उनके आलसीपन की वजह से था। उन्होंने अपने मोटापे से पतले होने की जर्नी को खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने साफ तौर पर लिखा था कि मैं अपने मोटे शरीर को आईने में देखकर रो पड़ी थी, मुझे समझ ही नहीं ये कैसे हो गया। अगर यह थायरॅाइड या पीसीओडी की वजह से होता तो ठीक था, क्योंकि वो मेरे नियंत्रण से बाहर था।

    अविका ने आनंदी बनकर जीता लोगों का दिल

    अविका ने आनंदी बनकर जीता लोगों का दिल

    लेकिन फिर मुझे तुरंत समझ में आया कि मैंने अपने शरीर पर कभी ढंग से ध्यान ही नहीं दिया। मैंने कभी भी अपने शरीर का सम्मान नहीं किया, जिस चीज का मैंने अपमान किया वो भला मेरा सम्मान कैसे कर सकता है। लेकिन उसी वक्त मैंने खुद से वादा किया, अब कोई कोताही नहीं, मैं रोज वर्कआउट करूंगी और खाने पर नियंत्रण रखूंगी और मैंने ऐसा किया और मैं सफल रही। अविका ने लोगों से अपील की थी कि वो भी अपने शरीर से प्यार करें और सम्मान करें और उसे खूबसूरत बनाएं। मालूम हो कि अविका, टीवी शो बालिका वधू के बाद ससुराल सिमर का, खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा में नजर आ चुकी हैं। भले ही आज अविका बड़ी हो चुकी हैं लेकिन लोगों के लिए आज भी वो आनंदी ही हैं, जिसने अपनी मासूमियत से हर किसी का मन मोह लिया था।

    मिलिंद चांदवानी के साथ रिलेशनशिप में हैं अविका

    मिलिंद चांदवानी के साथ रिलेशनशिप में हैं अविका

    हाल ही में अविका अपनी पर्सनल रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में थीं। वो इन दिनों रोडीज के कंटेस्टेंट रहे मिलिंद चांदवानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले साल नवंबर में उन्होंने अपने रिश्ते पर सार्वजनिक तौर पर मुहर लगा दी थी। उन्होंने इंस्टा पर अपनी और मिलिंद की तस्वीर शेयर करते हुए लिथा था कि मुझे मेरी प्रार्थनाओं का जवाब मिल गया है. मुझे मेरा प्‍यार मिल गया है. ये दयालु इंसान मेरा है और मैं हमेशा के लिए उसकी हूं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+