ये रही पालघर के 101 आरोपियों की पूरी सूची जो गृहमंत्री ने जारी की, एक भी मुस्लिम नहीं
मुंबई। पालघर में हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बाद लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है, सोशल मीडिया पर लोग उद्धव ठाकरे की सरकार पर बड़े सवाल उठा रहे हैं तो वहीं इस मामले में पुलिस ने करीब सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बीच पालघर लिंचिंग केस में महाराष्ट्र् के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस मामले में जितने लोग गिरफ्तार हुए हैं, उनमें एक भी मुस्लिम नहीं है।
Recommended Video

'गिरफ्तार किए गए 101 आरोपियों में एक भी मुस्लिम नहीं'
राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि करीब गिरफ्तार किए गए 101 आरोपियों में एक भी मुस्लिम नहीं है और उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इसे सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहा है, ये बेहद दुर्भाग्य की बात है , उन्होंने फेसबुक के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि कुछ लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। यह राजनीति करने का समय नहीं है, बल्कि मिलकर कोरोना वायरस से लड़ने का वक्त है।
ये है पूरी लिस्ट
देशमुख ने कहा कि सीआईडी के एक विशेष आईजी स्तर के अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। मगर मैं यह बताना चाहूंगा कि पुलिस ने क्राइम के 8 घंटे के भीतर 101 लोगों को गिरफ्तार किया। हम आज व्हाट्सएप्प के जरिए आरोपियों के नाम जारी कर रहे हैं, उस सूची में कोई मुस्लिम नहीं है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल महाराष्ट्र के पालघर में बीते गुरुवार को ग्रामीणों ने तीन लोगों को चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला था। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय सुशीलगिरी महाराज, 70 वर्षीय चिकणे महाराज कल्पवृक्षगिरी और30 वर्षीय निलेश तेलगड़े के रूप में हुई है, निलेश साधुओं का ड्राइवर था। ये तीनों लोग मुंबई से सूरत किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पालघर जिले के एक गांव में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ इन पर टूट पड़ी।

तीनों को पीट-पीटकर मार डाला
ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया था, बताया गया है कि इस पूरे इलाके में कुछ दिनों से बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैली हुई थी। बस लोगों ने इन्हें इसी गिरोह से संबंधित समझा और बिना सोचे समझे हमला करना शुरु कर दिया और तीनों को पीट-पीटकर मार डाला, जिसके बाद उद्धव ठाकरे लगातार विरोधियों के निशाने पर है।












Click it and Unblock the Notifications