Nilambur Bypoll Results: केरल से आई कांग्रेस के लिए खुशखबरी, निलांबुर उचुनाव में आर्यदान शौकत ने मारी बाजी
Nilambur Bypoll Results: केरल की निलांबुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के लिए राहत की खबर आई है। पंजाब और गुजरात में पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ है और यह एक बड़ा झटका ही है। दक्षिण भारत से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आई है। निलांबुर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत 10,928 वोटों से जीत गए हैं। यूडीएफ उम्मीदवार एम स्वराज को उन्होंने बड़ी मात दी है।
Nilambur Bypoll Results: कांग्रेस के लिए राहत की खबर
मतगणना शुरू होते ही कांग्रेस उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने बढ़त बना ली थी और आठवें राउंड की वोटिंग के बाद उनकी बढ़त बढ़कर 5,000 से ज्यादा की हो गई। दोपहर 12 बजे तक उन्होंने अपनी लीड के अंतर को और बढ़ा लिया है और 10,000 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना जीत पक्की कर ली। शौकत मलयालम फिल्मों के जाने-माने पटकथा लेखक हैं। उनके पिता आर्यदान मोहम्मद इसी सीट से 34 साल तक विधायक रहे हैं। शौकत पिछले 3 दशक से फिल्मों के साथ स्थानीय राजनीति से जुड़े हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Visavadar ByPoll Result 2025: विसवादर उपचुनाव में कैसे AAP और BJP की प्रतिष्ठा है दांव पर लगी, कौन मारेगा बाजी
आर्यदान शौकत की जीत पर केरल कांग्रेस के प्रेसिडेंट सनी जोसेफ ने कहा, 'निलांबुर में उम्मीद के मुताबिक यूडीएफ ने बड़ी जीत दर्ज की है। आर्यदान शौकत बड़े अंतर से जीते हैं और हमें उनसे ऐसी ही उम्मीद भी थी। चुनाव से पहले प्रचार अभियान के दौरान भी हमें इसके संकेत मिल रहे थे और खुशी की बात है कि नतीजे उसके अनुरूप ही आ रहे हैं।'
कौन हैं आर्यदान शौकत
दक्षिण भारत में फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाले नेताओं की कड़ी में आर्यदान शौकत का नाम आता है। वह मलयाली फिल्मों का लोकप्रिय नाम हैं और कई फिल्मों में उन्होंने पटकथा लेखक का काम किया है। कुछ फिल्मों में उन्होंने बतौर एक्टर भी काम किया है। विधायक का चुनाव लड़ने से पहले वह निलांबुर की स्थानीय राजनीति में काफी सक्रिय रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। विकास, शिक्षा और आदिवासी समुदायों के मुद्दों को लेकर उन्होंने चुनाव के दौरान प्रभावी प्रचार अभियान चलाया था।
यह भी पढ़ें: Bypoll Results 2025: 4 राज्यों में उपचुनाव के नतीजे थोड़ी देर में, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, समझें समीकरण












Click it and Unblock the Notifications