Bypoll Results 2025: उपचुनाव में AAP का जलवा, दो सीटों पर लहराया जीत का परचम
Bypoll Results 2025: आज गुजरात, पंजाब, केरल और बंगाल - चार राज्यों की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आए हैं। इस चुनाव में आप पार्टी ने दो जगहों पर जीत दर्ज की है तो वहीं भाजपा के हाथ में एक सीट आई है। आपको बता दें कि 19 जून को गुजरात की दो सीटों - (विसावदर और काडी) , पंजाब (लुधियाना पश्चिम), बंगाल (कालियागंज) और केरल (निलंबूर) की एक-एक सीट पर मतदान हुए थे।

गुजरात उपचुनाव: भाजपा और आप ने दर्ज की जीत
आपको बता दें कि गुजरात की कड़ी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश छाबड़ा को 38 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हरा दिया है, जबकि विसावदर सीट पर AAP प्रत्याशी गोपाल इटालिया ने जीत दर्ज की है। उपचुनाव में आप का यूं जीतना आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए चुनौती बन सकता है।
निलंबूर सीट पर आर्यदान शौकत जीते (Bypoll Results 2025)
केरल की निलंबूर सीट को कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा था, यहां से कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने जीत हासिल कर ली है। प्रियंका गांधी ने उन्हें जीत की बधाई दी है। यह सीट उनके वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से आयी है, उन्होंने 19 जून के उपचुनावों से पहले इस क्षेत्र में एक रोड शो भी किया था। बता दें कि आर्यदान शौकत ने सीपीआईएस के एम स्वराज को 11077 वोटों के अंतर से हराया है।
कालीगंज सीट पर अलीफा अहमद जीतीं (Bypoll Results 2025)
पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार अलीफा अहमद ने भारी अंतर से जीत दर्ज कर ली है। आपको बता दें कि यहां पर उपचुनाव तृणमूल कांग्रेस के विधायक नासिरुद्दीन अहमद की फरवरी में मृत्यु की वजह से सीट के रिक्त होने पर हुआ है, अब उनकी बेटी अलीफा अहमद यहां से विधायक बनी हैं।
इस सीट के लिए कांग्रेस ने काबील उद्दीन शेख को चुना
भाजपा ने इस सीट के लिए आशीष घोष को मैदान में उतारा था जबकि कांग्रेस ने काबील उद्दीन शेख को चुना था, जो सीपीआई (एम) के समर्थन से चुनाव लड़े थे।
लुधियाना पश्चिम सीट पर आप का डंका (Bypoll Results 2025)
पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट जनवरी में आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के कारण खाली हुई थी। लुधियाना वेस्ट से AAP ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने जीत दर्ज की है। जीत के बाद उन्होंने कहा कि 'मैं लुधियाना की जनता को बधाई देता हूं। मैं पूरी पार्टी, उसके कार्यकर्ताओं, कार्यकर्ताओं, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जी का शुक्रिया अदा करता हूं।'
AAP अरविंद केजरीवाल को फिर राज्यसभा भेज सकती है
इस जीत के बाद आप पार्टी केजरीवाल को राज्यसभा भेज सकती है। क्योंकि अरोड़ा के विधायक बनने के बाद राज्यसभा की सीट रिक्त होगी और वो जगह केजरीवाल को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications