Nikhil Kamath: मिलिए PM मोदी का पॉडकास्ट इंटरव्यू करने वाले निखिल कामत से, कहलाते हैं देश के सबसे युवा अरबपति
Nikhil Kamath Kaun hain: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पॉडकास्ट इंटरव्यू इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपको बता दें कि पीएम मोदी का ये पहला पॉडकास्ट साक्षात्कार है, इसका खुलासा खुद 'पॉडकास्ट- डब्ल्यूटीएफ इज' के ट्रेलर में किया गया है।
इसका ट्रेलर के सामने आने के बाद से कांग्रेस जहां पीएम मोदी की बातों पर तंज कस रही है वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लोग ये जानने को बेकरार हैं कि आखिर निखिल कामत है कौन, जिन्होंने पीएम मोदी का साक्षात्कार लिया है।

तो आपको बता दें कि निखिल कामत भले ही पोडकास्ट की दुनिया में लोकप्रिय ना हों लेकिन ट्रेडिंग फील्ड में दिलचस्पी रखने वालों के लिए ये नाम अनजाना नहीं है। इसका बड़ा कारण है ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म- जीरोधा (Zerodha), जो कि ऑनलाइन ब्रोकरेज का काम करता है।
जीरोधा (Zerodha) के सह-संस्थापक हैं निखिल कामत (Nikhil Kamath)
निखिल कामत इसी जीरोधा (Zerodha) कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य निवेश अधिकारी (CIO) हैं। जीरोधा (Zerodha) को लोग Indian Financial Market का रॉकेट कहते हैं क्योंकि इसने वित्तीय बाजार में क्रांति लाने का काम किया है, इससे पहले ब्रोकरेज का काम लोग मैन्युली करते थे लेकिन जीरोधा (Zerodha) ने लोगों को ऑनलाइन प्लेटफार्म मुहैया कराया।
निखिल कामत ने अपनी पढ़ाई मात्र 16 साल में छोड़ दी(Nikhil Kamath)
5 सितंबर 1987 को बेंगलुरु में जन्मे निखिल कामत के पिता कनारा बैंक में काम करते थे, और मां एक वायस आर्टिस्ट थीं। निखिल ने अपनी शुरुआती शिक्षा बेंगलुरु में ही प्राप्त की। हालांकि, उन्होंने अपनी पढ़ाई मात्र 16 साल में छोड़ दी क्योंकि स्कूल में उनका मन नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने 17 साल की उम्र में एक कॉल सेंटर में काम करना शुरू किया, जहां उन्हें हर महीने 8,000 रु मिलते थे।
भाई नितिन कामत के साथ मिलकर जीरोधा (Zerodha) की स्थापना की(Nikhil Kamath)
इसके साथ ही उन्होंने अपने शेयर ट्रेडिंग के कौशल को विकसित करना शुरू किया और साल 2010 में अपने भाई नितिन कामत के साथ मिलकर जीरोधा (Zerodha) की स्थापना की। तब तक ये निवेश और प्रबंधन के सारे गुण सीख चुके थे।
निखिल ने पारंपरिक ब्रोकरेज फर्मों को सीधे तौर पर चैलेंज दिया(Nikhil Kamath)
जीरोधा का मुख्य उद्देश्य ट्रेडिंग को सरल, सस्ता और हर वर्ग के लोगों के लिए सुलभ बनाना था। जीरोधा ने पारंपरिक ब्रोकरेज फर्मों को सीधे तौर पर चैलेंज दिया था, शुरुआत में ये बहुत बड़ा रिस्क था लेकिन जिंदगी में रोमांच को सबसे बेस्ट मानने वाले निखिल ने रिस्क उठाया और उसमें सफल हुए।
निखिल कामत 3.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक(Nikhil Kamath)
दिसंबर 2024 में हुरुन की रिपोर्ट में जीरोधा (Zerodha) की वैल्यू 7.7 अरब डॉलर बताई गई है, जो कि उसकी सफलता की कहानी बखूबी बयां करती हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज निखिल कामत 3.3 अरब डॉलर की नेटवर्थ के मालिक हैं, 34 साल में वो देश के सबसे युवा अरबपति बने थे।
वित्तीय बाजार का एक्सपर्ट है वो भला पॉडकास्ट की दुनिया में क्या कर रहा है?(Nikhil Kamath)
अब सवाल ये है कि जो व्यक्ति वित्तीय बाजार का एक्सपर्ट है वो भला पॉडकास्ट की दुनिया में क्या कर रहा है? कहते हैं ना 'शौक बड़ी चीज है' तो यही शौक निखिल कामत को पॉडकास्ट तक ले आया। मार्च 2023 में निखिल कामत ने अपना पॉडकास्ट 'WTF is' लॉन्च किया, जिसने देखते ही देखते सफलता की उड़ान भर ली।
पीएम मोदी की वजह से पॉडकास्ट 'WTF is' सुर्खियों में(Nikhil Kamath)
इस शो का हिस्सा मनोरंजन, सोशल जैसे कई क्षेत्रों के लोग बन चुके हैं। पीएम मोदी की वजह से इस वक्त ये काफी सुर्खियों में है। इस शो में पीएम मोदी का मजाकिया अंदाज भी नजर आया।
शो में उन्होंने राजनीति से लेकर आज की युवा पीढ़ी से जुड़ी कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। पॉडकास्ट वीडियो के ट्रेलर में कहते हैं, ''मैं भी एक इंसान हूं, भगवान नहीं, गलतियां मुझसे भी होती हैं।'' इसी वजह से कांग्रेस उन पर तंज कस रही है।












Click it and Unblock the Notifications