'मैं भगवान नहीं हूं', निखिल कामथ के पॉडकास्ट में बोले PM मोदी, अब Congress ने यूं किया कटाक्ष
Congress News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार 10 जनवरी को पहली बार पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। पीएम मोदी यह पहला पॉडकास्ट जीरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के 'पीपल बाय डब्ल्यूटीएफ' चैनल पर प्रसारित हुआ। पीएम मोदी ने कहा, हर कोई गलती करता है..'मैं भगवान नहीं हूं'। पीएम मोदी के इस पॉडकास्ट पर कांग्रेस ने अब चुटकी ली है और इसे 'डैमेज कंट्रोल' बताया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी के इस पॉडकास्ट में हुई बातचीत का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने निशाना साधा। राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा, यह बयान उसी व्यक्ति का है, जिसने आठ महीने पहले अपना 'नॉन-बायोलॉजिकल स्टेटस' घोषित किया था। यह स्पष्ट रूप से डैमजे कंट्रोल है।'

दरअसल, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दिए गए अपने भाषण को याद करते हुए पीएम मोदी ने कामथ से कहा, 'जब मैं मुख्यमंत्री बना तो मैंने एक भाषण दिया था, जिसमें मैंने कहा था, 'मैं कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटूंगा' और 'मैं अपने लिए कुछ नहीं करूंगा' और 'मैं इंसान हूं, जो गलतियां कर सकता हूं, लेकिन मैं कभी भी बुरे इरादे से कुछ गलत नहीं करूंगा।'
यह मेरे जीवन का मंत्र है। हर कोई गलती करता है, जिसमें मैं भी शामिल हूं। आखिरकार, मैं एक इंसान हूं, कोई भगवान नहीं। खबर के मुताबिक, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि वह खुद को बायोलॉजिकल नहीं, बल्कि भगवान द्वारा भेजा हुआ मानते हैं।
उनके इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं और कांग्रेस ने उन्हें 'नॉन-बायोलॉजिकल' और 'दिव्य' कहकर तंज कसा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम ने कहा कि वह 'देवता' नहीं, बल्कि मनुष्य हैं और गलतियां उनसे भी हो सकती हैं। लेकिन, कभी भी वह बदइरादे से गलती नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें: राजनीति में धन कितना जरूरी, 250 रुपए में कैसे जीते MLA? PM मोदी के किस्से में छिपा है जवाब












Click it and Unblock the Notifications