Chahal-Dhanashree: धनश्री नहीं इस हसीना पर मरते थे चहल, स्माइल को बताया था 'अपीलिंग'
Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कई मीडिया रिपोर्टस में कहा जा रहा है कि चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
दोनों ने इन्स्टाग्राम पर दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और दोनों साथ नहीं रह रहे हैं। मालूम हो कि दोनों की शादी को चार साल हुए हैं। इनके अलग होने की खबरें साल 2023 में भी सुर्खियां बनी थीं लेकिन कुछ वक्त बाद चहल ने इन सारी बातों का खंडन किया था।

हालांकि एक बार फिर से दोनों के अलगाव की चर्चा गर्म है लेकिन चहल और धनश्री में से किसी ने भी इन सारी बातों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे फैंस काफी कन्फयूज हैं।
9 साल पहले एक एक इवेंट में चहल ने कही थी दिल की बात (Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma)
खैर क्या सच है और क्या झूठ, ये तो अभी कहना मुश्किल है लेकिन यहां आपको चहल से जुड़ी एक खास बात बताते हैं। आज से करीब 9 साल पहले एक एक इवेंट में चहल ने कुछ ऐसा कहा था, जिसके बारे में सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक बातें होती रही थीं।
कैटरीना की स्माइल बहुत ज्यादा अपीलिंग है: चहल (Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma)
दरअसल क्रिकेट की दुनिया के इस शानदार खिलाड़ी ने एक इवेंट में कहा था कि 'वो कैटरीना कैफ को काफी पसंद करते हैं, उनकी स्माइल उन्हें बहुत ज्यादा अपीलिंग लगती है, अगर कभी मौका मिला तो वो जरूर कैटरीना के साथ डेट पर जाना चाहेंगे।'
एक चेस प्लेयर के रूप में की थी चहल ने करियर की शुरुआत (Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma)
हालांकि बाद में चहल ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा था कि 'वो बतौर फैन कैटरीना के बारे में अपनी बात कह रहे थे।' मालूम हो कि चहल ने अपने करियर की शुरुआत एक क्रिकेटर के रूप में नहीं बल्कि एक चेस प्लेयर के रूप में की थी, इन्होंने मात्र 7 साल की उम्र से चेस खेलना शुरू किया था।
चेस और क्रिकेट दोनों खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
साल 2002 में वो इस खेल में अंडर 12 चैम्पियन रहे हैं और देश के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि चेस और क्रिकेट दोनों खेलते हैं।
चहल का नाम किसी भी हसीना से नहीं जुड़ा (Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma)
धनश्री से पहले चहल का नाम किसी भी हसीना से नहीं जुड़ा, उन्होंने कैटरीना के लिए भी जो कुछ कहा था वो केवल एक इवेंट तक ही सीमित था, वो कभी भी कैटरीना के साथ स्पॉट नहीं हुए। साल 2020 में उनकी और धनश्री की स्टोरी सामने आई तो लोग थोड़ा हैरान भी हुए थे।
लॉकडाउन के दौरान शुरू हुई थी चहल-धनश्री की मोहब्बत (Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma)
बता दें कि बेपनाह खूबसूरती की मल्लिका धनश्री एक शानदार कोरियोग्राफर हैं और सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। 'झलक दिखला जा 11' शो में धनश्री ने अपने रिश्ते की शुरुआत का खुलासा किया था, उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन के दौरान, कोई मैच नहीं हो रहा था, उस दौरान,चहल ने एक दिन फैसला किया कि वह डांस सीखना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे डांस वीडियो देखे थे, फिर इन्होंने मुझसे मेरा स्टूडेंट बनने के लिए संपर्क किया। मैं उसे सिखाने के लिए तैयार हो गई लेकिन नहीं पता था कि ये साथ जिंदगी भर का साथ बन जाएगा।'
धनश्री को डेट नहीं करना चाहता था: चहल (Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma)
तो वहीं चहल ने भी यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि 'वो धनश्री से मिलने के बाद पूरी तरह से उन पर मोहित थे। वो उन्हें डेट नहीं करना चाहते थे बल्कि सीधे शादी करना चाहते थे इसलिए उन्होंने तुरंत ये बात घरवालों को बताई और फिर हमारी शादी तय हो गई।
22 दिसंबर, 2020 को हुई शादी, लोग हुए थे हैरान ((Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma)
8 अगस्त, 2020 को इस जोड़े ने अपनी सगाई की घोषणा की थी और इसके बाद इन्होंने 22 दिसंबर, 2020 को परिवार और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी कर ली।
सोशल मीडिया पर चहल-धनश्री को ही लेकर हो रही हैं बातें (Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma)
साल 2023 अक्तूबर से दोनों के रिश्ते की खटास की खबरें सुर्खियां बनने लगी थीं। हालांकि चहल ने सार्वजनिक रूप से उन्हें खारिज किया था। उन्होंने एक नोट जारी कर प्रशंसकों से अटकलों पर विश्वास न करने को कहा था। हालांकि एक बार फिर से दोनों के अलग होने की खबरों ने जोर पकड़ा है, सोशल मीडिया पर चहल-धनश्री को ही लेकर बातें हो रही हैं, उम्मीद है कि सच जल्द सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications