देश में नए साल की धूम, कश्मीर से कन्याकुमारी तक जश्न का माहौल, देखिए तस्वीरें

नए साल का आगाज हो गया है। पूरे देश में हर जगह पर न्यू ईयर का सेलिब्रेशन किया जा रहा है। मनाली, दिल्ली सहित अन्य जगहों के प्रमुख बाजारों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है।

New year

Recommended Video

    New Year 2023: देश भर धूमधाम से मनाया गया नए साल का जश्न, देखें वीडियो | वनइंडिया हिंदी | *News

    नववर्ष 2023 की शुरुआत हो चुकी है। लोग अपने-अपने तरीके से नए साल का जश्न मना रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोग जश्न में डूबे हैं। वहीं, पर्यटक स्थलों और ऐतिहासिक स्थानों पर भी लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश में किस जगह पर किस तरीके से नववर्ष का सेलिब्रेशन किया गया।

    गोवा के पब और बीच पर उमड़ी लोगों की भीड़
    नए साल के स्वागत में गोवा जश्न में डूब गया है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग देश के कोने-कोने से पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोवा के लगभग सभी क्लब और होटल्स फुल हैं। यही वजह है कि होटल मालिकों की तरफ से बुकिंग के लिए ज्यादा पैसे की डिमांड की जा रही है।

    कोच्चि में उमड़ी लोगों की भीड़
    केरल में भी नव वर्ष को लोग जमकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रदेश के हर बड़े शहर में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। कोच्चि में तो लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस पहले से ही सतर्क हो गई है।

    मनाली में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोग
    नए साल का जश्न अगर मनाली में ना मनाया जाए तो जैसे सपना अधूरा रह जाता है। यही वजह है कि नए साल पर मनाली में दशहरा से भी ज्यादा भीड़ उमड़ती है। 2023 में भी यहां बड़ी संख्या में लोग जश्न मनाने के लिए पहुंचे हैं। कई जगहों पर इतनी भीड़ है कि पुलिस को क्रंट्रोल करना पड़ रहा है।

    दिल्ली में इंडिया से लेकर कनाट प्लेस तक उमड़ी भीड़
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी लोग नए साल का जमकर सेलिब्रेशन कर रहे हैं। यहां इंडिया गेट से लेकर कनाट प्लेस तक लोगों की जमकर भीड़ इकट्ठा हुई है। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद भी लोग अपने परिवार के साथ बाहर निकले हैं।

    नेनीताल में भी लोगों की उमड़ी भीड़
    नैनीताल में भी लोगों की भीड़ उमड़ी है। इसकी तस्वीरे ANI की तरफ से शेयर किया गया है। इसके लिए कश्मीर और कन्याकुमारी में भी लोग नए साल का जमकर जश्न मना रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- 2023 का स्वागत कैसे करेंगे भारतीय? सर्वे में खुलासा- 10 में से 8 लोग घर में बिताएंगे न्यू ईयर नाइट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+