2023 का स्वागत कैसे करेंगे भारतीय? सर्वे में खुलासा- 10 में से 8 लोग घर में बिताएंगे न्यू ईयर नाइट
एक सर्वे में सामने आया है कि ज्यादातर भारतीय कोविड-19 के डर से नए साल का स्वागत अपने परिवार के साथ घर पर ही करेंगे।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य के स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने नए साल का जश्न मनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। लोगों ने 2019 के अंत से लेकर 2022 की शुरुआत तक ज्यादातर फेस्टिवल घर के अंदर रहकर या कोविड के बढ़ते मामलों के कारण सावधानियों के साथ मनाया है। दो साल के इस प्रतिबंध के बाद लोग अब बिना किसी रोक-टोक के 2023 का स्वागत करने के लिए एक्साइटेड हैं। भले ही दुनियाभर के कई देशों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत फिलहाल जोखिम में नहीं है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने नए साल के जश्न के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'LocalCircles' ने एक सर्वे किया, जिसमें उन्होंने जनता से पूछा कि नया साल यानी 2023 का स्वागत का कैसे करेंगे।
इस सर्वे में भारत के 312 जिलों के 13,000 से अधिक नागरिक शामिल हुए। जिसमें 63 फीसदी पुरुष थे और 37 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं। सर्वे में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि नया साल 2023 पर जश्न और और उत्सव कितना व्यापक होने की संभावना है। इन सभी 13 हजार लोगों से पूछा गया कि ''आप नए साल 2023 को कैसे मनाने की योजना बना रहे हैं?" सर्वे में 10 में से 8 लोगों ने कहा है कि वह घर पर नए साल का स्वागत करेंगे।
जवाब देने वालों में से 55 फीसदी ने कहा कि वह नए साल का स्वागत घर पर अपने परिवार के साथ करेंगे। जबकि 19% ने कहा कि वे आम तौर पर नया साल नहीं मनाते हैं। कम से कम 5 फीसदी लोगों ने कहा कि कोविड जोखिम और अन्य कारणों से इस वर्ष नए साल का जश्न मनाने की योजना नहीं बनाई है।

'LocalCircles' के सर्वे से पता चला है कि अपने घरों के बाहर न्यू ईयर मनाने की योजना बनाने वालों में सिर्फ 2 फीसदी लोग हैं, जो परिवार के साथ बाहर जाकर नए साल का स्वागक करना चाहते हैं। जबकि 3% की योजना "परिवार के साथ एक रेस्तरां में जाने" की है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications