'100 किमी पर ₹50 या ₹3,000 का सालाना पास' अब टोल पर चलेगी आपकी मर्जी, जानिए नई पॉलिसी में क्या है खास?

New Toll Tax Rules: मोदी सरकार के कार्यकाल में देशभर में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को अभूतपूर्व गति मिली है। चाहे वह हाईवे हों, एक्सप्रेस-वे या स्मार्ट कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स, देश के हर कोने को जोड़ने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) के नेतृत्व में यह विकास और तेज़ हुआ है, जिसे आम जनता ने भी सराहा है। लेकिन इन उपलब्धियों के साथ-साथ टोल टैक्स को लेकर जनता के बीच असंतोष भी सामने आया है। लोगों का मानना है कि सरकार द्वारा वसूला जाने वाला टोल टैक्स अधिक है, जिससे लंबी दूरी तय करने में बड़ी लागत लगती है। इसी जनभावना को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार अब नई टोल टैक्स नीति लाने की तैयारी में है।माना जा रहा है कि, इस नई नीति के जरिए सरकार लोगों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है।

New Toll policy

उपभोक्ता को मिलेंगे कई ऑप्शन

सरकारी सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार वाहन चालकों को टोल टैक्स भुगतान के लिए कई विकल्प देने की तैयारी कर रही है। इसका उद्देश्य यात्रा को और अधिक सुलभ, किफायती और लचीला बनाना है, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को उनकी यात्रा की आवश्यकता और बजट के अनुसार विकल्प मिल सकें।

वार्षिक पास प्रणाली (Annual Pass System)

सरकार एक ऐसी योजना ला रही है, जिसके तहत वाहन मालिक साल में एक बार ₹3,000 का भुगतान कर सभी राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways), एक्सप्रेसवे और राज्य एक्सप्रेसवे पर अनलिमिटेड यात्रा कर सकेंगे। इसमें बार-बार FASTag रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।

दूरी आधारित भुगतान (Distance-Based Pricing)

यदि आप ज्यादा यात्रा नहीं करते तो आपके लिए पे-एज़-यू-गो मॉडल रहेगा। इसमें हर 100 किमी पर ₹50 का भुगतान करना होगा।

पुराना FASTag रहेगा मान्य

इस नई नीति में पुराने FASTag उपयोगकर्ताओं को कोई अतिरिक्त दस्तावेज़ या खाता परिवर्तन नहीं करना होगा। वर्तमान FASTag से ही आप इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

सरकार ने ₹30,000 का लाइफटाइम FASTag प्लान लाने वाली थी लेकिन मीडिया सूत्रों के मुताबिक अब इस प्लान को रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें New Toll Policy: क्या अब नहीं देना पड़ेगा टोल? पूरे देश से हटेंगे Toll Plazas, नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

जनता को क्या लाभ होगा?

  • सफर होगा ज्यादा किफायती
  • टोल भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान
  • ट्रैफिक में कमी आएगी
  • ईंधन और समय दोनों की बचत

ये भी पढ़ें 'हमारी सड़कें अमेरिका से भी बेहतर होंगी', Nitin Gadkari ने किया दावा, जानिए TESLA के भारत आने पर क्या बोले?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+