New Toll Policy: क्या अब नहीं देना पड़ेगा टोल? पूरे देश से हटेंगे Toll Plazas, नितिन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

New Toll Policy: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि देशभर से टोल प्लाजा हटाए जाएंगे। इसके लिए सरकार जल्द ही एक नई टोल नीति लेकर आएगी।

New Toll Policy

उन्होंने यह जानकारी मुंबई के दादर में आयोजित एक कार्यक्रम में दी। साथ ही उन्होंने मुंबई-गोवा हाईवे के जून 2025 तक पूरा होने की भी पुष्टि की।

15 दिनों में आएगी नई टोल नीति (New Toll Policy News)

गडकरी ने कहा कि नई टोल नीति की घोषणा अगले 15 दिनों में की जाएगी। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में अधिक विवरण नहीं दिए, लेकिन आश्वासन दिया कि यह नीति लोगों की सभी शिकायतों को दूर कर देगी। उन्होंने कहा, "मैं अभी इस पर ज्यादा चर्चा नहीं करूंगा, लेकिन जल्द ही एक बेहतर व्यवस्था लागू होगी, जिसके बाद टोल को लेकर किसी को कोई परेशानी नहीं होगी।" आईएएनएस की खबर के मुताबिक, ये टोल पॉलिसी सैटेलाइट आधारित होगी। मौजूदा समय में FASTag के माध्यम से टैक्स कटता है, लेकिन अब सैटेलाइट के जरिए टोल प्लाजा कटेगा।

मुंबई-गोवा हाईवे जून तक पूरा, यात्रियों को मिलेगी राहत

मंत्री ने बताया कि लंबे समय से चल रहा मुंबई-गोवा हाईवे प्रोजेक्ट जून 2025 तक पूरा हो जाएगा। इससे न केवल रोजाना यात्रा करने वाले लोगों, बल्कि कोंकण क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी, जो सालों से खराब सड़कों की वजह से परेशान थे। गडकरी ने कहा, "अगले दो सालों में भारत का सड़क ढांचा अमेरिका से भी बेहतर होगा।"

हाईवे निर्माण में आईं चुनौतियां, अब काम तेज

मुंबई-गोवा हाईवे के निर्माण में कई बाधाएं आईं, जिनमें कानूनी विवाद, जमीन अधिग्रहण में देरी और पारिवारिक झगड़े शामिल थे। गडकरी ने स्वीकार किया कि इन मुद्दों की वजह से प्रोजेक्ट धीमा हुआ, लेकिन अब सभी समस्याएं सुलझ गई हैं और काम पूरे जोरों पर चल रहा है। उन्होंने कहा, "जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद थे, कोर्ट केस चल रहे थे, लेकिन अब हर मुद्दा सुलझ चुका है और हम जून तक इस हाईवे को पूरा कर लेंगे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+