'हमारी सड़कें अमेरिका से भी बेहतर होंगी', Nitin Gadkari ने किया दावा, जानिए TESLA के भारत आने पर क्या बोले?
Nitin Gadkari: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर से दोहराया है कि, अगले दो वर्षों में भारतीय सड़कें गुणवत्ता के मामले में अमेरिका से भी बेहतर होंगी।
मंगलवार (25 मार्च) को टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवॉर्ड्स 2025 में बोलते हुए, गडकरी ने पिछले वर्षों में भारत के सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में हुए अभूतपूर्व बदलाव को लेकर चर्चा की।

सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर में क्रांतिकारी बदलाव
नितिन गडकरी ने कहा, 'पहले मैं कहता था कि हमारी सड़कें अमेरिका के बराबर होंगी, लेकिन अब मैं कहता हूं कि हमारी सड़कें अमेरिका से भी बेहतर होंगी। मुझे नहीं लगता कि सड़क क्षेत्र में कोई समस्या है। इस साल और अगले साल में जो बदलाव होंगे, वे इतने महत्वपूर्ण होंगे।'
ये भी पढ़ें Nitin Gadkari Net Worth: करोड़पति सांसद हैं नितिन गडकरी, इस बिजनेस से करते हैं खूब कमाई, जानें कुल संपत्ति
हर दिन 60 किलोमीटर सड़क बनाने का लक्ष्य
वहीं गडकरी ने बात करते हुए बताया कि, भविष्य के लिए हर दिन 60 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य भी रखा है, जिससे सड़क क्षेत्र की प्रगति को और तेज किया जा सके।
भारत में ईवी अपनाने की रफ्तार बढ़ेगी
वहीं सड़क परिवह मंत्री गडकरी ने EV को लेकर बाक करते हुए कहा कि, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के भविष्य को लेकर भी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि, अगले पांच वर्षों में भारत न केवल अमेरिका को ईवी अपनाने में बल्कि उत्पादन में भी पीछे छोड़ देगा। यह सरकार की सड़कों को अधिक आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की नीति के अनुरूप है।
टेस्ला के भारत में प्रवेश पर खुला आमंत्रण
जब उनसे टेस्ला के भारत में प्रवेश को लेकर सवाल किया गया, तो गडकरी ने कहा, 'यह एक खुला बाजार है, जिसके पास क्षमता है, वह आए, बनाए और कीमतों में प्रतिस्पर्धा करे।" उन्होंने यह भी जोड़ा कि, भारतीय वाहन निर्माता लागत से ज्यादा गुणवत्ता पर ध्यान देते हैं।'
लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने का लक्ष्य
गडकरी ने यह भी दोहराया कि भारत में लॉजिस्टिक्स लागत, जो वर्तमान में 14-16 प्रतिशत है, उसे सिंगल डिजि में लाने की योजना है। यह कदम भारत को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में उठाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें Nitin Gadkari का एक और इनोवेटिव आइ़डिया, अब सिर्फ इथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, खर्च केवल 15 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications