ओम बिरला बनाम के. सुरेश? कौन बनेगा अगला लोकसभा स्पीकर? 26 जून को होगा फैसला
Lok Sabha Speaker: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आज दूसरा दिन है। भाजपा के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार और विपक्ष के बीच लोकसभा स्पीकर को लेकर आम सहमति नहीं बन पाई है। यानी अब विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के लिए के. सुरेश को उम्मीदवार बनाया है।
ऐसे में लोकसभा स्पीकर के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने ओम बिरला को एक बार फिर अपना स्पीकर प्रत्याशी बनाया है। अब देखने वाली बात ये होगी NDA उम्मीदवार ओम बिरला के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 8 बार के सांसद और केरल कांग्रेस के नेता के सुरेश जीतते हैं या हारते हैं।

बता दें कि कल बुधवार 26 जून को संसद में नए स्पीकर को लेकर चुनाव होगा। देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा कि लोकसभा स्पीकर पद के लिए चुनाव होंगे। एनडीए की तरफ से ओम बिरला और INDIA ब्लॉक की तरफ से के सुरेश, दोनों ही नेताओं ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
ये भी पढ़ें- 'आपातकाल लगाने वालों को संविधान के लिए प्रेम दिखाने का कोई अधिकार नहीं', PM मोदी का कांग्रेस पर इमरजेंसी अटैक
लोकसभा स्पीकर के पद के लिए आज भाजपा के दिग्गज नेताओं में हुई बैठक
लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को तैनात किया गया था। लोकसभा स्पीकर के नाम के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओम बिरला के बीच अहम बैठक चली है।
इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी चीफ और मंत्री जेपी नड्डा भी मौजूद थे।इससे पहले नाम तय करने के लिए सोमवार (24 जून) देर रात गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने बैठक की थी।
इससे पहले, सूत्रों ने कहा था कि अगर एनडीए के लोकसभा स्पीकर पद के उम्मीदवार पर आम सहमति बन जाती है तो विपक्ष को डिप्टी स्पीकर का पद दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- 'नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं', राहुल गांधी ने गिनाए NDA के पहले 15 दिनों के 10 मुद्दे
लोकसभा स्पीकर के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन
लोकसभा स्पीकर के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज दोपहर 12 बजे एनडीए उम्मीदवार का नामांकन होगा। नामांकन दाखिल होने के बाद कल बुधवार 26 जून को स्पीकर का चुनाव किया जाएगा।
हालांकि इस बार भी एनडीए की तरफ से एक बार फिर ओम बिरला के नाम का चयन किया जा सकता है। फिलहाल इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें- Parliament Session: क्या आपने ध्यान दिया, PM मोदी हो या कोई और सांसद, संसद में कहां खड़े होकर ली शपथ












Click it and Unblock the Notifications