Parliament Session: क्या आपने ध्यान दिया, PM मोदी हो या कोई और सांसद, संसद में कहां खड़े होकर ली शपथ

Parliament Session: देश की 18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज यानी 24 जून से शुरू हो गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कई सांसदों ने नए संसद भवन में शपथ ली। फिलहाल बाकी सांसदों को भी प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब शपथ दिला रहे हैं।

ऐसे में जब पीएम मोदी या बाकी अन्य सांसद शपथ ले रहे हैं तो आपने एक बात पर ध्यान दिया, कि संसद में इस बार सांसद कहां खड़े होकर शपथ ले रहे हैं। अगर ध्यान नहीं दिया तो हम आपको बता देते हैं। क्यों पीएम मोदी समेत अन्य सांसदों के शपथ की जगह भी अब सुर्खियों में है।

PM Modi oath member of 18th Lok Sabha

संसद में कहां खड़े होकर सांसदों ने ली शपथ? और पहले कहां लेते थे?

ऐसा देश में अब पहली बार हुआ है, जब सांसदों को शपथ ग्रहण नए संसद भवन में हुआ है। इतना ही नहीं, पहले जहां सांसद अपनी सीट पर भी खड़े होकर शपथ लेते थे लेकिन इस बार पीएम मोदी समेत अन्य सांसदों ने स्पीकर की कुर्सी के बगल में लगे पोडियम पर शपथ ली है। जिसके बगल में सेंगोल भी लगा हुआ नजर आया है।

इससे पहले सांसदों का शपथ ग्रहण सीट पर ही होता था। सांसद लोकसभा के अंदर ही अपने सीट पर खड़े होकर शपथ लेते थे।

PM मोदी ने शपथ लेने से पहले क्या-क्या कहा?

🔵 पीएम नरेंद्र मोदी ने संसद में शपथ लेने से पहले मीडिया को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा, ''संसद का ये गठन भारत के सामान्य मानवी के संकल्पों की पूर्ति का है। ये अवसर नए उमंग, नए उत्साह के साथ नई गति और नई ऊंचाई प्राप्त करने का है। 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर आज 18वीं लोकसभा का प्रारंभ हो रहा है।''

🔵 पीएम मोदी ने कहा, ''कल 25 जून है। जो लोग इस देश के संविधान की गरिमा पर समर्पित हैं, जो लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर निष्ठा रखते हैं, उनके लिए 25 जून न भूलने वाला दिवस है। कल 25 जून को भारत के लोकतंत्र पर जो काला धब्बा लगा था, उसके 50 वर्ष हो रहे हैं। भारत की नई पीढ़ी ये कभी नहीं भूलेगी की संविधान को पूरी तरह नकार दिया गया था, भारत को जेलखाना बना दिया गया था, लोकतंत्र को पूरी तरह दबोच दिया गया था।''

🔵 पीएम मोदी ने कहा, ''अगर हमारे देश के नागरिकों ने लगातार तीसरी बार किसी सरकार पर भरोसा किया है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने उस सरकार की नीतियों और नीयत पर अपनी मुहर लगा दी है। सरकार चलाने के लिए बहुमत जरूरी है, लेकिन देश चलाने के लिए आम सहमति जरूरी है।''

18वीं लोकसभा चुनाव के बाद ये पहला संसद सत्र

लोकसभा चुनाव के बाद बाद 18वीं लोकसभा का ये पहला सत्र है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 293 सीटें हासिल कीं, इंडिया गठबंधन ने 234 सीटें जीतीं और कांग्रेस ने उनमें से 99 सीटें जीतीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+