'नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं', राहुल गांधी ने गिनाए NDA के पहले 15 दिनों के 10 मुद्दे
Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार (24 जून) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के पहले 15 दिनों के दौरान हुए दस मुद्दों के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा है और NDA सरकार की आलोचना की है।
राहुल गांधी ने NDA के पहले 15 दिनों के जो 10 मुद्दे गिनाए हैं, उसमें NEET अनियमितताएं, UGC NET पेपर लीक से लेकर ट्रेन दुर्घटना, जल संकट शामिल है। राहुल गांधी ने कहा है कि इस नरेंद्र मोदी का ध्यान सिर्फ अपनी सरकार बचाने पर है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर लिखा, ''NDA के पहले 15 दिन...
1. भीषण ट्रेन दुर्घटना
2. कश्मीर में आतंकवादी हमले
3. ट्रेनों में यात्रियों की दुर्दशा
4. NEET घोटाला
5. NEET PG निरस्त
6. UGC NET का पेपर लीक
7. दूध, दाल, गैस, टोल और महंगे
8. आग से धधकते जंगल
9. जल संकट
10. हीट वेव में इंतजाम न होने से मौतें
बैकफुच पर नरेंद्र मोदी बस अपनी सरकार बचाने में व्यस्त हैं। नरेंद्र मोदी जी और उनकी सरकार का संविधान पर आक्रमण हमारे लिए स्वीकार्य नहीं है और ये हम किसी हाल में होने नहीं देंगे। INDIA का मजबूत विपक्ष अपना दबाव जारी रखेगा, लोगों की आवाज उठाएगा और प्रधानमंत्री को बिना जवाबदेही बच कर निकलने नहीं देगा।''
राहुल गांधी ने अपने एक अन्य ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी की लोकसभा के अंदर शपथ लेते हुए वीडियो शेयर कर लिखा, ''हाथों में संविधान की प्रति, दिलों में इसके मूल्य! दुनिया की कोई शक्ति इसे मिटा नहीं सकती INDIA जी जान से इसकी रक्षा करेगा।''
18वीं लोकसभा सत्र के दौरान राहुल गांधी का किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए 25 जून के दिन को लोकतंत्र पर लगे काले धब्बे के तौर पर बताया था।












Click it and Unblock the Notifications