India-Sri Lanka Security Alert: पहलगाम हमले से जुड़े संदिग्धों की तलाश में कोलंबो एयरपोर्ट पर चेकिंग
India-Sri Lanka Security Alert: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद संदिग्धों की तलाश तेज है। इस बीच बड़ी खबर मिली कि चेन्नई से पहलगाम हमले से जुड़े संदिग्ध श्रीलंका भाग सकते हैं, भारत से मिले इनपुट के बाद कोलंबो एयरपोर्ट पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
पूरे देश के भीतर सिक्योरिटी एजेंसी अलर्ट मोड पर हैं। पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस घटना के बाद भारत और पड़ोसी देशों में अलर्ट जारी है। इसी सिलसिले में श्रीलंका के भंडारानायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Colombo Airport) पर शनिवार को एक स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

चेन्नई से श्रीलंका पहुंचे संदिग्ध!
भारत की खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक पहलगाम आतंकी हमले में शामिल छह संदिग्ध चेन्नई से श्रीलंका भाग सकते हैं। इस इनपुट के बाद श्रीलंकाई अधिकारियों ने चेन्नई से कोलंबो पहुंची श्रीलंकन एयरलाइंस की फ्लाइट UL-122 पर सर्च ऑपरेशन किया।
श्रीलंका की प्रमुख न्यूज एजेंसी NewsFirst के मुताबिक जांच भारत के चेन्नई एरिया कंट्रोल सेंटर से मिले अलर्ट के बाद की गई। सूचना थी कि विमान में एक वांछित आतंकी सवार हो सकता है। बताया गया कि संदिग्ध चेन्नई से श्रीलंकन एयरलाइंस की उड़ान से कोलंबो पहुंचे। जिसके बाद जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध नहीं मिला।
श्रीलंकन एयरलाइंस का आधिकारिक बयान
श्रीलंकन एयरलाइंस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "फ्लाइट UL 122 (विमान 4R-ALS), 3 मई को दोपहर 11:59 बजे चेन्नई से कोलंबो पहुंची। स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर फ्लाइट की गहन जांच की गई। सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद विमान को क्लीयर कर दिया गया।"
हालांकि, इस प्रक्रिया की वजह से अगली उड़ान UL 308 (कोलंबो से सिंगापुर) में देरी हुई। एयरलाइंस ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इधर,इस खुफिया सूचना के बाद श्रीलंका में एयरपोर्ट, समुद्री बंदरगाहों और सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है। तमिलनाडु और केरल जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों से संदिग्ध आतंकियों के श्रीलंका भागने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सख्ती बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications