पीएम मोदी ने की नेवी चीफ से मुलाकात, पहलगाम हमले पर रूसी विदेश मंत्री से जयशंकर की बात, पढ़ें बड़े अपडेट्स
India-Pakistan tensions: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। दोंनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी और बढ़ गई है। भारत एक के बाद एक कठोर फैसले लेकर पाकिस्तान को करारा जवाब दे रहा है।
भारत पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि तोड़ने के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा कैंसिल कर पाकिस्तानियों को वापस भेजा और पाकिस्तानी विमानों के लिए एयर स्पेस बंद कर दिया था। इसके बाद शनिवार को भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तानी जहाजों पर प्रतिबंध लगा दिया है और डाक सेवाओं को भी बंद कर दी हैं।

पीएम मोदी से मिले नौसेना प्रमुख एडमिरल त्रिपाठी
पहलगाम घटना के बाद से देश की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। वहीं शनिवार को भारतीय नौसेना (Indian Navy) प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री आवास पर यह बैठक हुई। एडमिरल त्रिपाठी और पीएम मोदी के बीच समुद्र में भारत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई।
पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी से पहली बार मिलने पहुंचे उमर अब्दुल्ला
इस बैठक के ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के बैठक हुई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद उमर पीएम मोदी से पहली बार मिलने पहुंचे। लगभग 30 मिनट तक चली यह बैठक पहलगाम दुखद घटना के बाद दोनों के बीच पहली बातचीत थी। अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की परिस्थितियों के बारे में पीएम को अवगत करवाया। अधिकारियों ने बताया कि अब्दुल्ला ने जमीनी स्तर पर मौजूदा स्थिति का विस्तृत ब्यौरा दिया तथा हिंसा के खिलाफ व्यापक जनाक्रोश के बारे में बताया।
भारत पाकिस्तान टेंशन के बीच रूसी विदेश मंत्री ने किया ये आग्रह
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बातचीत की। जिसमें पहलगाम हमले के बाद बढ़े विवाद को राजनीतिक और कूटनीतिक मध्यमों से द्विपक्षीय रूप से अपने विवादों को सुलझाने का आग्रह किया। लावरोव ने मुद्दों को सुलझाने के लिए रूपरेखा के रूप में 1972 के शिमला समझौते और 1999 के लाहौर घोषणापत्र का जिक्र किया।
अंगोला के राष्ट्रपति से मुलाकात में पीएम मोदी ने किया ये संकल्प
अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको के साथ चर्चा में पीएम ने मोदी ने आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ "दृढ़ और निर्णायक" रुख अपनाने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने आतंकवाद को मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताया। इस वार्ता के दौरान अंगोला के लिए 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रक्षा ऋण सहायता की घोषणा भी की गई।
पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से फिर से सीजफायर किया गया। पाकिस्तान सेना की ओर से हो रही गोलीबारी के जवाब में, भारतीय सेना ने समय पर और उचित जवाबी कार्रवाई की है।
पाकिस्तान मिसाइल का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया
पाकिस्तान ने अब्दाली सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का सफल प्रशिक्षण प्रक्षेपण किया। हालांकि सूत्रों ने इसे एक हताशाजनक प्रयास करार दिया।
सीआरपीएफ ने जवान मुनीर अहमद की सेवा समाप्त की
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक असामान्य कदम उठाते हुए एक पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले जवान मुनीर अहमद की सेवा समाप्त कर दी। ऐसा राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए किया गया।












Click it and Unblock the Notifications