ऐसे नकली नोट लाया दाऊद इंब्राहिम का गुर्गा कि NIA अध‍िकारी भी चकरा गये

नई दिल्ली। पाकिस्तान में बैठ कर भारत में नकली नोट सप्लाई करने और तमाम आपराध‍िक गतिविधि‍यों में लिप्त दाऊद इब्राहिम का गुर्गा दुबई से 49 लाख रुपए के नकली नोट लाया। खास बात यह है कि नकली नोट ऐसे थे, जो एक दम असली लग रहे थे। इतने असली कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अध‍िकारी भी चकरा गये। खैर अब इस गुर्गे के ख‍िलाफ चार्जशीट दाख‍िल कर दी गई है।

National Investigating Agency file chargesheet in the fake currency case

जी हां एनआईए ने फेक करंसी केस में दाऊद के चेले इकरामुल अंसानी को मुख्य आरोपल बनाते हुए चार्जशीट दाख‍िल की गई है। इकरामुल दुबई से 49 लाख रुपए के नकली नोट लेकर आया था। एनआईए के अनुसार अंसारी इस पैसे को देश के अलग-अलग भागों में भेजने की योजना बना रहा था। इकरामुल अपने साथ 1000 के नोट लाया था। ये वो नोट थे, जिन्हें आम आदमी देख कतई पहचान नहीं सकता कि वो नकली है। यही कारण है कि चार्जशीट से पहले एनआईए ने नासिक से इन नोटों की जांच करायी ओर ये नोट नकली निकले।

इकरामुल दुबई से पटना जा रहा था जिस वक्त पुलिस ने उसे धर दबोचा। पटना में इकरामुल के आदमी पहले से तैयार बैठे थे। इकरामुल चंपारण जिले का रहने वाला है और दाऊद के नकली नोटों के धंधे में अहम भूमिका रखता था।

इकबाल काना

इकरामुल ने एनआईए द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि वह इकबाल काना के साथ काम करता है। इकबाल दुबई में रहता है और डी सिंडीगेट का मुख‍िया है। अंसारी ने बताया कि काना के कहने पर ही वो नकली नोट लेकर भारत आया था। उसने बताया कि कई भारतीय नकली नोट के व्यापार में काना के साथ काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+