एक जुलाई को क्यों मनाते हैं डॉक्टर्स डे, कौन हैं डॉ. बिधान चंद्र रॉय, क्या है इनका इस दिन से कनेक्शन

National Doctor Day 2024: नेशनल डॉक्टर्स डे यानी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस भारत में हर साल एक जुलाई को मनाया जाता है। इस दिन को समाज में और व्यक्तिगत जीवन में एक डॉक्टरों की कितनी अहम भूमिका है, इसका महत्व बताने के लिए मनाया जाता है।

डॉक्टर सभी प्रकार की बीमारियों, रोगों से लड़ते हैं और दूसरों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए काम करते हैं। यह सुनिश्चित करने में उनका योगदान बहुत बड़ा है कि हम एक अच्छा जीवन जी सकें। वे रोगियों की देखभाल करते हैं, उन्हें आश्वस्त करते हैं, और सुनिश्चित करते हैं कि रोगी समय के साथ ठीक हो जाए।

National Doctor Day 2024

समाज के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए हमें डॉक्टरों को हर दिन सम्मान दिया जाना चाहिए। लोगों के प्रति उनकी सेवा के लिए उनका सम्मान करने के लिए हर साल राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। आइए जानें डॉक्टर्स डे एक जुलाई को ही क्यों मनाते हैं और डॉ. बिधान चंद्र रॉय कौन हैं और उनका डॉक्टर्स डे क्या संबंध है?

🔴 National Doctor Day 2024: नेशनल डॉक्टर्स डे की तारीख

हर साल नेशनल डॉक्टर्स डे 1 जुलाई को मनाया जाता है। साल 2024 में यह खास दिन आज सोमवार को मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Success Story: अनपढ़ मां और पांचवीं पास पिता की 3 संतानें बनने जा रही डॉक्टर,पढ़िए संघर्ष से सफलता की कहानी

🔴 National Doctor Day History: नेशनल डॉक्टर्स डे का इतिहास?

  • 1 जुलाई 1882 को डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म हुआ था। वे एक प्रसिद्ध चिकित्सक थे और पश्चिम बंगाल राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री भी थे। डॉ. बिधान चंद्र रॉय के जन्मदिन के दिन 1 जुलाई को हर साल नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है।
  • 1 जुलाई को भारत सरकार द्वारा मशहूर डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती मनाने के लिए 1991 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में घोषित किया गया था।
Bidhan Chandra Roy

ये भी पढ़ें- UP News: जानिए क्या है योगी सरकार का Digital Doctor Clinic प्लान, कैसे ग्रामीणों को मिलेगा फ़ायदा

  • डॉ. बिधान चंद्र रॉय ने भारतीय चिकित्सा संघ और भारतीय चिकित्सा परिषद सहित कई प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।
  • स्वास्थ्य सेवा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ. बिधान चंद्र रॉय की विरासत, व्यावसायिकता और मानवीय मूल्यों का सम्मान करने के लिए 1991 में आधिकारिक तौर पर 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गई थी।

ये भी पढ़ें- Yoga Day 2024: कंगना को करना चाहिए कौन सा योग? बाबा रामदेव ने दिया चौंकाने वाला जवाब,कहा-'ज्यादा बोलना खतरनाक'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+