Yoga Day 2024: कंगना को करना चाहिए कौन सा योग? बाबा रामदेव ने दिया चौंकाने वाला जवाब,कहा-'ज्यादा बोलना खतरनाक'

Baba Ramdev on Kangana Ranaut: आज पूरा विश्व 'योग दिवस' मना रहा है, आम से लेकर खास तक ने आज योग समारोह में हिस्सा लिया। योग दिवस हो और बाबा रामदेव का जिक्र ना हो, भला ये संभव है?

योग को आम से लेकर खास तक के बीच लोकप्रिय बनाने में योग गुरु बाबा रामदेव का बहुत बड़ा हाथ है। बाबा रामदेव जितना योग के लिए लोकप्रिय हैं, उससे कहीं ज्यादा ये अपने बेबाक टिप्पणी के लिए भी जाने जाते हैं।

Baba Ramdev on Kangana Ranaut

टीवी 9 के एक खास कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने फिल्म अभिनेत्री और मंडी की नई-नवेली सांसद कंगना रनौत के बारे में भी कुछ ऐसा कहा जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

कंगना रनौत को कौन सा योग करना चाहिए?

दरअसल बाबा रामदेव लोगों को योग के फायदे के बारे में बता रहे थे कि इसी बीच उनसे पूछा गया कि 'कंगना रनौत को कौन सा योग करना चाहिए?'

'ज्यादा बोलना कभी-कभी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता'

तो इस पर बाबा ने कहा कि 'इन्हें मौन योग करना चाहिए क्योंकि ज्यादा बोलना कभी-कभी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है, आक्रामक बोलना भी बड़ा दिक्कत वाला हो जाता है। वाणी के चार दोष हैं -असंमत, झूठ बोलना, निंदा करना और कठोर भाषण। इसलिए मैं ये कहना चाहूंगा कि कंगना को वाणी की कठरोता से बचना चाहिए।'

CISF गार्ड कुलविंदर कौर ने कंगना को मारा था थप्पड़

आपको बता दें कि कंगना अपने बेबाक बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। हाल ही में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर चेकइन के दौरान उन्हें CISF गार्ड कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मारा था और गालियां दी थीं।

कंगना की ओर से लिखी गई एक पोस्ट से नाराज थीं गार्ड

कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना की ओर से लिखी गई एक पोस्ट से नाराज थीं और इसलिए उन्होंने जब कंगना को अपने सामने देखा था तो एकदम से भड़क गईं और कंगना को थप्पड़ जड़ दिया था। शायद बाबा रामदेव का इशारा उसी ओर था और इसलिए ही वो कंगना को मौन रहने की सलाह दे रहे हैं।

कंगना ने हिमाचल की मंडी से लोकसभा चुनाव जीता

मालूम हो कि कंगना ने हिमाचल की मंडी से लोकसभा चुनाव 2024 जीता है, वो यहां पर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। कंगना ने इस सीट पर छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को पराजित किया है। उन्होंने यहां पर 74,755 वोटों से भारी जीत दर्ज की।

एक्टिंग छोड़ सकती हैं कंगना रनौत

कंगना ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि अगर वो चुनाव जीत जाती हैं तो वो एक्टिंग छोड़ सकती हैं, फिलहाल वो चुनाव जीतकर संसद पहुंच गई हैं। देखते हैं कि अब वो फिल्मों में सक्रिय रहती हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+