Success Story: अनपढ़ मां और पांचवीं पास पिता की 3 संतानें बनने जा रही डॉक्टर,पढ़िए संघर्ष से सफलता की कहानी
Rajasthan NEET Result 2024: नीट परीक्षा में अब तक कई तस्वीरे और कहानियां सामने आई है लेकिन आज संघर्ष से सफलता की एक ऐसी कहानी है जो वाकई आपके रोंगटे खड़े कर देगी।
राजस्थान में एक ऐसे परिवार के संघर्ष की कहानी है जिसकी 3 संतानों का नीट में चयन हुआ है। इस परिवार में अनपढ़ मां और पांचवीं पास पिता है। जिनकी 3 संतानें डॉक्टर बनने जा रही है। पूरा परिवार कच्चे घर में रहा है।

अनपढ़ मां और पांचवीं पास पिता की 3 संतानें डॉक्टर बनने जा रही है। सुनने में कुछ अजीब सा जरूर लगता है। लेकिन तीनों बच्चों ने मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली कठिनतम परीक्षा नीट में सफलता हासिल कर ली है। तीनों बच्चों की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
अपने बच्चों को डॉक्टर बनना लाखों परिवार का सपना होता है। माता-पिता अपने जीवन भर की कमाई के साथ-साथ पुश्तैनी जायदाद बेचकर भी बच्चों को इस प्रकार पढ़ाते हैं कि वो डॉक्टर बनकर अपने परिवार का नाम रोशन कर सकें।
लेकिन डॉक्टर बनना इतना आसान भी नहीं है। कोटा, दिल्ली, सीकर, पटना, इलाहाबाद जैसे शहरों में लाखों बच्चों अपनी नीदें काली करते हुए मेडिकल के इंट्रेस एग्जाम नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी करते रहते हैं।
काफी मेहनत के बाद बच्चे नीट क्यिलर करने में सफल होते हैं। सामान्य परिवार के बहुतेरे लोग तो डॉक्टरी के खर्चीली पढ़ाई से खुद को दूर ही रखते हैं। हाल ही नीट-यूजी परीक्षा की परिणाम सामने आया है। जिसमें पेपर लीक के साथ-साथ धांधली के आरोप भी लगे।
लगातार तीन साल में तीनों भाई-बहन ने क्रेक किया नीट एक्जाम
यह कहानी सामने आई है राजस्थान के झालावाड़ जिले के चलेट गांव से, जहां खानपुर क्षेत्र के चलेट गांव निवासी यह तीनों भाई बहन अब डॉक्टर बनने जा रहे हैं।
ऐसा करके उन्होंने न केवल अपने परिवार जबकि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि उनकी माता मनभर बाई अनपढ़ हैं और पिता राजेंद्र नागर 5वीं पास है जो खेती का काम करते हैं।
इन तीनों भाई-बहन ने 3 सालों में एक-एक कर नीट परीक्षा में सफलता हासिल कर पूरे प्रदेश में गांव का नाम रोशन किया है।
तीनों भाई बहनों ने लगातार 3 वर्षों में अलग-अलग सफलता हासिल की ओर अलग-अलग कॉलेज से डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं।
परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2022 में बहन अंजली नागर, 2023 में छोटे भाई अविनाश नागर और 2024 में बड़े भाई अजय नागर ने नीट परीक्षा अच्छे अंकों से पास करके सभी को हैरान कर दिया।
अंजली के एग्जाम में 584 नंबर आए थे और वह जाम नगर गुजरात की यूनिवर्सिटी में आयुर्वेद में पढ़ाई कर रही है। वहीं अविनाश नागर ने 660 नंबर प्राप्त होने पर झारखंड के देवघर एम्स संस्थान में प्रवेश लिया है।
अब बड़े भाई अजय नागर ने नीट एग्जाम 2024 में 661 अंक प्राप्त कर ओबीसी में ऑल इंडिया 9202वीं रैंक हासिल की है।
कच्चे घर में रहता है पूरा परिवार
सफलता प्राप्त करने वाले तीनों भाई बहनों के परिवार की यदि बात की जाए तो चलेट गांव में तीनों भाई बहनों के लिए मूलभूत सुख सुविधाओं का भी अभाव है। घर में केवल दो कमरे हैं जिन पर छत व प्लास्टर तक नहीं है।
छत पर केवल टीन की चद्दरें बिछी हुई हैं। एक कमरे में पशुओं के लिए भूसा भरा हुआ है। तीनों भाई-बहन माता-पिता के साथ केवल एक कमरे में ही रहते हैं।
इस मुकाम तक पहुंचने के लिए तीनों भाई बहनों ने कोटा में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई की जहां साथ में उनकी मां भी रहती थी, लेकिन अब तीनों का चयन हो गया है। इसलिए मां गांव वापस आ गई है।
तीनों भाई बहन शुरू से ही काफी होनहार रहे हैं सभी ने सेकंडरी और सीनियर सेकण्डरी बोर्ड परीक्षा में काफी अच्छे नंबर प्राप्त किए थे।
अंजली नागर ने दसवी कक्षा में 95% और 12 वीं परीक्षा में 82 %, भाई अविनाश नागर ने दसवीं में 82% एवं 12 वीं में 92% व दूसरे भाई अजय नागर ने दसवी में 82 प्रतिशत एवं 12 वीं में 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
अपने तीनों बच्चों की सफलता पर किसान पिता राजेंद्र नागर और हाउसवाइफ मां मनभर बाई खुशी से फूले नहीं समा रहे।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications