'नेहरु-इंदिरा के वक्त 12 लाख पर देना होता था 3 लाख टैक्स', पीएम मोदी ने FY25 बजट को बताया मिडिल क्लास फ्रेंडली
Narendra Modi on Budget 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के आरके पुरम में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने आम जनता से संवाद किया और हाल ही में पेश किए गए केंद्रीय बजट की प्रमुख घोषणाओं पर चर्चा की।
अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस की पुरानी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों की नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया, जबकि भाजपा सरकार लगातार विकास और जनता को राहत देने का काम कर रही है।

पीएम मोदी ने बजट को देश के मध्यम वर्ग, युवाओं और व्यापारियों के लिए फायदेमंद बताया और कहा कि इससे देश की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने दिल्ली की मौजूदा सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पिछले 11 वर्षों में आम आदमी पार्टी ने सिर्फ बहाने बनाए और दिल्लीवासियों की उम्मीदों को पूरा नहीं किया।
ये भी पढ़ें: Share Market: ब्लू स्टार के शेयर में 13% की वृद्धि, NIFTY 26 अंक नीचे, Budget के बाद जानिए शेयर मार्केट का हाल
नेहरु-इंदिरा सरकारों पर तंज
पीएम मोदी ने कहा, "पहले की सरकारों में आम आदमी की बढ़ती कमाई घोटालों में चली जाती थी। कांग्रेस के समय में लोगों को भारी टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब भाजपा सरकार ने इनकम टैक्स के नियमों को सरल और लाभदायक बना दिया है।"
उन्होंने कहा कि यह बजट जनता के विकास का बजट है और आने वाले समय में यह देश की आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगा। उन्होंने बजट में इनकम टैक्स को लेकर दी गई राहत का हवाला देते हुए कहा, 'इस बजट को देखें, अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते होते तो आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती।'
बजट में इनकम टैक्स पर राहत
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार के बजट में इनकम टैक्स में बड़ी राहत दी गई है। उन्होंने तुलना करते हुए कहा, "अगर नेहरू जी के जमाने में आपकी कमाई 12 लाख रुपये होती, तो उसमें से एक चौथाई यानी 3 लाख रुपये सरकार ले लेती। इंदिरा गांधी के समय में तो 12 लाख कमाने पर 10 लाख रुपये तक टैक्स में देने पड़ते।"
उन्होंने कहा कि अब ऐसा नहीं है। भाजपा सरकार ने मिडिल क्लास को राहत देने के लिए इनकम टैक्स के नियमों को सरल और फायदेमंद बनाया है।
दिल्ली में 'आपदा' सरकार बदलने की अपील
पीएम मोदी ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को 'आपदा' सरकार कहते हुए कहा, "इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने 11 साल बर्बाद कर दिए। अब दिल्लीवालों को ऐसी सरकार चाहिए जो बहाने बनाने के बजाय उनकी सेवा करे।"
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग आम आदमी पार्टी से बहुत नाराज हैं। उनके नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि जनता अब उनके झूठे वादों से तंग आ चुकी है।
'मोदी की गारंटी' का मतलब पूरा होने की गारंटी
पीएम मोदी ने कहा कि उनकी गारंटी का मतलब काम पूरा होना होता है। उन्होंने आगे कहा, "जो मोदी कहता है, वो करके दिखाता है। कल जो बजट पेश किया गया है, वह इसी गारंटी को पूरा करने का बजट है।"
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 10वें नंबर से 5वें नंबर पर आ गई है। अब देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है और लोगों की कमाई भी बढ़ रही है।
मिडिल क्लास के लिए फायदेमंद बजट
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट मिडिल क्लास के लिए बहुत फायदेमंद है। उन्होंने आगे बताया, "अब कपड़े, जूते, टीवी और मोबाइल जैसी चीजों की मैन्युफैक्चरिंग सस्ती होगी। इससे 'मेक इन इंडिया' को भी बढ़ावा मिलेगा।"
उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जो मिडिल क्लास को सम्मान देती है और ईमानदार टैक्सपेयर को प्रोत्साहित करती है। पहले के बजट से मिडिल क्लास की चिंता बढ़ जाती थी, लेकिन अब उन्हें राहत मिल रही है।
ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बजट में बिहार के लिए मखाना बोर्ड, चुनावी साल में कैसे साबित हो सकता है निर्णायक कदम?
-
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications