भाजपा नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की जीवनी लांच, खुलेंगे राज
मुंबई। भाजपा सांसद और लोकप्रिय अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बहुप्रतिक्षित जीवनी 'एनीथिंग बट खामोश : द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' का शानदार लोकापर्ण मायानगरी मुंबई में हुआ।
आश्चर्य की बात यह रही कि इस जीवनी का लोकार्पण बॉलीवुड के शहंशाह लेकिन कभी शत्रु के परम दुश्मन कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के हाथों हुईं जिसके बाद दोनों को लेकर बातें करने वालों के मुंह पर ताले लग गये।
आपको बता दें कि सिन्हा की बायोग्राफी को प्रसिद्ध स्तंभकार, आलोचक और लेखक भारती एस. प्रधान ने लिखा है। जीवनी के बारे में बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि इस जीवनी में मेरे जीवन का हर सच है वो अच्छा भी है और बुरा भी, उम्मीद करता हूं कि इस किताब के बाद लोगों की काफी गलतफहमियां मेरे बारे में खत्म हो जायेंगी।
प्रधान ने करीब सात साल तक सिन्हा पर शोध किया
मालूम हो कि शत्रुध्न सिन्हा की जीवनी को कलमबद्द करने के लिए लेखक भारती एस. प्रधान ने करीब सात साल तक सिन्हा पर शोध किया और 37 लोगों का इंटरव्यू लिया और यही नहीं उन्होंने सिन्हा फैमिली संग करीब 200 घंटे बिताये, तब जाकर 'एनीथिंग बट खामोश : द शत्रुघ्न सिन्हा बायोग्राफी' अस्तित्व में आ पायी।














Click it and Unblock the Notifications