अगर सच बोलना अपराध है तो हां मैं अपराधी हूं: सिन्हा
पटना। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आये बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर से अपने तेवर काफी तीखे किये हैं। सिन्हा ने कहा कि वो बीजेपी में थे, हैं और रहेंगे, उन्होंने कोई पार्टी विरोधी काम नहीं किया है जिसके कारण उन्हें पार्टी से निकाला जायेगा। अगर सच कहना गलत है और अपराध है तो मैं कहता हूं कि मैंने अपराध किया है।
सिन्हा ने कहा कि वो अपना बयान किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेंगे क्योंकि मैंने सच्चाई बयां की है और वो अब भी बिहार में हार के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर दृढ़ है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि बिहार के मतदाताओं को पार्टी ने कम आंका था लेकिन उन्हें समझ में आ गया था कि मोदी के आर्थिक पैकेज की घोषणा एक चुनावी हथकंडा है। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, बिहार में बीजेपी ने जितनी सीटें जीतीं उसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है और इसे लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications