नरेंद्र मोदी के साथ मुस्लिम धर्मगुरु भी करेंगे योग
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ रविवार को कई मशहूर मुस्लिम धर्मगुरु और मौलाना भी योग करेंगे। इसकी तैयारी हो चुकी हैं। मोदी के साथ जिस खास मौलाना के योग करने की उम्मीद जताई जा रही है, उनमें मौलाना उमेर इलियासी शामिल हैं। वे राजधानी की कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद के इमाम होने के साथ साथ-साथ अखिल भारतीय इमाम संघ के अध्यक्ष भी हैं। उनके वालिद साहब जमील इलियासी साहब एक दौर में अटल बिहारी वाजपेयी के बहुत करीबी थे।
बता दें कि मौलाना उमेर इलियासी कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले थे मुसलमानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ।
एंटी-इस्लामिक नहीं
मौलाना उमेऱ इलियासी कह चुके हैं कि वे सरकार के योगदिवस मनाने के फैसले का स्वागत करते हैं। वे उसका हिस्सा बनेंगे। हमें योग में कुछ भी एंटी-इस्लामिक नजर नहीं आता।
माना जा रहा है कि राजधानी की तारीखी फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद भी योग दिवस में भाग ले सकते हैं। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
शुक्रवार को वन इंडिया ने खबर दी थी कि भाजपा के लोकसभा सदस्य विजय गोयल इन दिनों राजधानी के मुस्लिम इलाकों से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुसलमानों की भागेदारी को बढाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। आपको मालूम है कि रविवार 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के राजपथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हजारों लोग योग करेंगे।













Click it and Unblock the Notifications