IPL 2026 के बीच दो क्रिकेटरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार! होटल के बाथरूम में छिपकर बना रहे थे लोगों के वीडियो
IPL 2026, Sri Lankan Cricketers Arrested: एक ओर दुनिया भर के खिलाड़ी आईपीएल 2026 में अपनी किस्मत चमका रहे हैं। वहीं श्रीलंका के दो जूनियर क्रिकेटरों ने खेल जगत को शर्मसार कर दिया है। कोलंबो के होटल बाथरूम में महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोप में U-19 टीम के दो सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। बोर्ड में जारी इस्तीफों के दौर और कुमार संगकारा के हाथों में कमान आने के बीच हुई इस घिनौनी करतूत ने श्रीलंकाई क्रिकेट की साख मिट्टी में मिला दी है।
श्रीलंकाई जूनियर क्रिकेटरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (IPL 2026, Sri Lankan Cricketers Arrested)
जिस उम्र में युवा खिलाड़ी आईपीएल जैसी लीग में चमकने और करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का सपना देखते हैं, उसी उम्र के दो श्रीलंकाई जूनियर क्रिकेटरों को पुलिस ने होटल के बाथरूम में महिलाओं का आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आईपीएल 2026 के इस सीजन में जहां कुछ श्रीलंकाई सितारे अपनी गेंदबाजी से वाहवाही बटोर रहे हैं, वहीं श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो खिलाड़ियों ने देश की साख को बट्टा लगा दिया है।

बाथरूम में महिलाओं का वीडियो बनाने का आरोप
कोलंबो के नाराहेनपिटा स्थित एक होटल में ठहरी महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाथरूम इस्तेमाल करते समय मोबाइल फोन से उनकी रिकॉर्डिंग की गई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन वीडियो क्लिप्स को कहीं ऑनलाइन शेयर या स्ट्रीम तो नहीं किया गया है। आरोपी खिलाड़ियों को कोलंबो की अलुथकाडे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5,00,000 श्रीलंकाई रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है।
अंधकार में खिलाड़ियों का भविष्य
अगली सुनवाई 25 मई को होगी। हालांकि कानूनन वे बाहर हैं, लेकिन क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल के इस दौर में जहां फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के अनुशासन और कैरेक्टर को प्राथमिकता देती हैं, इन खिलाड़ियों का भविष्य अब अंधकार में नजर आ रहा है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड (SLC) प्रशासनिक तौर पर पूरी तरह बिखर चुका है। पिछले 48 घंटों में बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के आरोपों के बीच सरकार ने बोर्ड को भंग कर एक ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी बनाई है।
बोर्ड को दोबारा पटरी पर लाने के लिए दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को 9 सदस्यीय कमेटी में शामिल किया गया है। संगकारा के पास न केवल बोर्ड को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की जिम्मेदारी है, बल्कि आईपीएल जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर जाने वाले युवा खिलाड़ियों के गिरते नैतिक स्तर को सुधारना भी एक बड़ी चुनौती होगी।












Click it and Unblock the Notifications