Evelyn Sharma Divorce: 'ये जवानी है दीवानी' एक्ट्रेस का टूटा रिश्ता, शादी के 5 साल बाद पति को क्यों छोड़ा?
Evelyn Sharma Divorce: बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani) में 'लारा' के किरदार से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस एवलिन शर्मा की निजी जिंदगी से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। खबर है कि एक्ट्रेस ने अपने पति तुषान भिंडी से अलग होने का फैसला कर लिया है।
39 साल की एवलिन शर्मा ने तलाक का लिया फैसला
करीब 5 साल पहले यानी साल 2021 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल (एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी) ने आपसी सहमति से अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया है। आपको बता दें कि 39 साल की एवलिन दो बच्चों की मां हैं और उन्होंने इस फैसले को बेहद सोच-समझ के साथ लिया है।

'रिश्ता खत्म लेकिन जिम्मेदारियां साथ निभाएंगे'
-एवलिन शर्मा ने एक इंटरव्यू में पति तुषान भिंडी से अलग होने के खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है- मैंने और तुषान ने अपने रोमांटिक रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे।
-एवलिन शर्मा ने कहा- मैंनें और तुषान ने बहुत ही सोच समझकर अलग होने का फैसला किया है। हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत दोस्ती और जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं। एवलिन ने ये भी अपील की कि इस तरह के मौके पर उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।
अलग-अलग संस्कृतियों से बना था ये रिश्ता
-आपको बता दें कि कुछ समय पहले एवलिन शर्मा ने अपनी शादी और सांस्कृतिक विविधता पर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके पति तुषान भिंडी गुजराती मूल के हैं लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पले-बढ़े हैं। वहीं एवलिन शर्मा पंजाबी-जर्मन बैकग्राउंड से आती हैं।
-एवलिन शर्मा का मानना था कि अलग-अलग संस्कृतियों का ये मेल उनके रिश्ते को खास बनाता है और इसी वजह से उन्होंने अपने रिश्ते के लिए खुद के नियम बनाए थे। अब उसी रिश्ते का अंत भी उन्होंने आपसी समझदारी से किया है।
लव स्टोरी: ब्लाइंड डेट से शादी तक का सफर
-जानकारी के अनुसार एवलिन शर्मा और तुषान भिंडी की मुलाकात साल 2018 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। ये मुलाकात एक ब्लाइंड डेट से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई थी।
-करीब एक साल तक डेटिंग के बाद तुषान भिंडी ने सिडनी हार्बर ब्रिज के सामने एक यॉट पर एवलिन शर्मा को प्रपोज किया था। इसके बाद अक्टूबर 2019 में दोनों ने सगाई की थी और 15
करियर से दूरी, परिवार को दी प्राथमिकता
मई 2021 को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में शादी रचाई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद एवलिन ने बेटी अवा को जन्म दिया था और साल 2023 में उनके घर बेटे आर्डेन का जन्म हुआ था।
एवलिन शर्मा ने शादी के बाद अपने परिवार और बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया था। उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी और अपनी पर्सनल लाइफ को प्राथमिकता दी थी।
एवलिन शर्मा का फिल्मी करियर
एवलिन शर्मा का फिल्मी करियर भी दिलचस्प रहा है। साल 2006 में उन्होंने अमेरिकी फिल्म 'टर्न लेफ्ट' (Turn Left) से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जबकि बॉलीवुड में उन्होंने साल 2012 में कदम रखा था। एवलिन शर्मा बॉलीवुड की 'यारियां', 'मैं तेरा हीरो', 'ये जवानी है दीवानी', 'हिंदी मीडियम' और 'साहो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं एवलिन शर्मा
फिल्मों से दूर रहने के बावजूद एवलिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में भी उन्होंने अपने बच्चों के साथ बिताए खास पलों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिन्हें फैंस ने काफी पसंद किया था।
इंडियन कनेक्शन: जर्मनी में जन्म, दिल से भारतीय
एवलिन लक्ष्मी शर्मा का जन्म जर्मनी के बवेरिया में हुआ था लेकिन उनका भारत से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके पिता भारतीय पंजाबी हैं जबकि मां जर्मन हैं। एवलिन ने लंबे समय तक भारत में रहकर काम किया और खुद को भारतीय संस्कृति के काफी करीब महसूस किया।












Click it and Unblock the Notifications