मुंबई पुलिस ने कोर्ट में कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत में बहनों की दवाओं का "योगदान" हो सकता है

मुंबई पुलिस ने कोर्ट में कहा- सुशांत सिंह राजपूत की मौत में बहनों की दवाओं का "योगदान" हो सकता है

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में कई दिनों बाद अब नया मोड़ आता नजर आ रहा है। सुशांत की बहनों के खिलाफ रिया चक्रवर्ती द्वारा मुंबई में दर्ज करवाई गई एफआईआर के संबंध में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। ये वहीं एफआईआर है जिसे सीबीआई ने कानूनन गलत बताया था और सुशांत की बहनों ने इसे रद्द करने के लिए बॉम्‍बे हाईकोर्ट में अपील की थी।

एफआईआर से 'अपराध उजागर' हुआ है

एफआईआर से 'अपराध उजागर' हुआ है

सोमवार को मुंबई पुलिस ने अदालत में दायर एक हलफनामे में कहा कि प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज करने के लिए "कर्तव्य-बद्ध" था। मुबंई पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि इस एफआईआर से 'अपराध उजागर' हुआ है। जबकि कुछ दिन पहले सीबीआई ने इस एफआईआर को गलत बताया था। बांद्रा पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक निखिल कापसे की ओर से दायर हलफनामे में लिखा गया कि सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ एफआईआर दायर करके पुलिस सीबीआई की जांच को ‘प्रभावित करने या पटरी से उतारने की कोशिश कर रही है।

मुंबई पुलिस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को किया खार‍िज

मुंबई पुलिस ने अपने ऊपर लगे आरोपों को किया खार‍िज

मुंबई पुलिस ने सुशांत और उनकी बहनों के आरोपों को भी खारिज किया है कि जिसमें उन्‍होंने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया था कि वो उनकी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में दाखिल हलफनामे में सुशांत की बहनों- प्रियंका सिंह और मीतू सिंह- की ओर से दाखिल की गई याचिका को खारिज करने की अपील की है।

सुशांत की बहनों ने भेजे थे मानसिक दवा के ये पर्चे

सुशांत की बहनों ने भेजे थे मानसिक दवा के ये पर्चे

बता दें रिया चक्रवर्ती ने मुंबई की भयखाना में जेल में रहते हुए सुशांत की दोनों बहनों और दिल्‍ली के सरकारी अस्‍पताल के डाक्‍टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और आरोप लगाया था कि उन्‍होंने उस डाक्‍टर की मदद से सुशांत सिंह राजपूत को दवा के लिखे पर्चे भेजे थे। रिया की शिकायत के बाद सितंबर माह में मुंबई पुलिस ने ये एफआईआर दर्ज की थी।

राजपूत की आत्महत्या में संभवत: इसका भी हाथ था

राजपूत की आत्महत्या में संभवत: इसका भी हाथ था

पुलिस ने अपने हलफनामे बताया कि र‍िया चक्रवर्ती द्वारा मुहैय्या करवाई गई जानकारी के आधार पर ‘(प्रियंका और मीतू के खिलाफ) में एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें अपराध होने का खुलासा हुआ। ' हलफनामे में दावा किया गया कि शिकायतकर्ता रिया चक्रवर्ती ने याचिकाकर्ता ने दिल्ली के एक डॉक्टर की मदद से फर्जी मेडिकल पर्चा भेजा जिसमें राजपूत को घबराहट दूर करने वाली दवाइयां लिखी गई थी। जिसकी मदद से डॉक्टर द्वारा राजपूत की असल में जांच किए बिना संभवत: साइकोट्रोपिक सब्सटेंस दिए गए और राजपूत की आत्महत्या में संभवत: इसका भी हाथ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+