IPL 2026: 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा, जल्द ही मिल सकता है डेब्यू का मौका!

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को हमेशा से युवाओं के लिए भारतीय टीम का 'गेटवे' माना जाता रहा है, और आईपीएल 2026 का सीजन भी इससे अलग नहीं है। इस साल कई युवा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से तहलका मचा रखा है। उनके धमाकेदार खेल को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें इंडिया-ए टीम में भी शामिल कर लिया है और वह दिन दूर नहीं जब ये भारत की मुख्य जर्सी में खेलते दिखेंगे।

आईपीएल से धमाल मचाकर सीनियर टीम इंडिया में आने के लिए कई प्लेयर्स ने दावा पेश किया है। उनमें से तीन के बारे में इस आर्टिकल में जानना चाहिए, जो आगामी समय में भारतीय टीम के लिए खेल सकते हैं। यह भी हो सकता है कि अगले एक साल में तीनों को डेब्यू करने का मौका मिल जाए।

IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी

राजस्थान रॉयल्स के इस बाएं हाथ के ओपनर ने आईपीएल 2026 में सिर्फ खेला नहीं है, बल्कि इतिहास रचा है। महज 15 साल के वैभव जब क्रीज पर उतरते हैं, तो उनकी टाइमिंग और निडरता देखकर बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह जाते हैं। इस सीजन में राजस्थान के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने 12 मैचों में लगभग 235 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ 440 रन बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 37 गेंदों में 103 रनों की शतकीय पारी खेली थी, जिसमें 12 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु के खिलाफ भी सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए थे। उनका यह आक्रामक अंदाज पूरे टूर्नामेंट में विरोधी गेंदबाजों के लिए काल बना हुआ है। इतनी कम उम्र में ऐसा 'एक्स-फैक्टर' भारतीय टी20 टीम के टॉप ऑर्डर के लिए भविष्य का एक बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

प्रिंस यादव

लखनऊ सुपर जायंट्स के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी सटीक लेंथ और रफ्तार से सबको प्रभावित किया है। वह इस सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे बड़े हथियार साबित हुए हैं और उन्होंने अब तक खेले 12 मैचों में 16 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए हैं।

प्रंस यादव के पास पिच पर गेंद को जोर से पटकने (हिट द डेक) की बेहतरीन क्षमता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त बाउंस मिलता है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) जैसी मजबूत बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ 33 रन देकर 3 विकेट लेना इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। भारत को हमेशा से ऐसे तेज गेंदबाजों की तलाश रहती है जो मिडिल ओवर्स में आकर विकेट निकाल सकें, और प्रिंस इस भूमिका में बिल्कुल फिट बैठते हैं।

प्रियांश आर्य

24 वर्षीय प्रियांश आर्य ने पंजाब किंग्स के लिए ओपनिंग करते हुए इस सीजन में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। वह और प्रभसिमरन सिंह मिलकर पावरप्ले में रनों का अंबार लगा रहे हैं। प्रियांश ने इस सीजन में अब तक खेले करीब 12 मैचों में 213 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 364 रन बटोरे हैं, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 93 रन रहा है।

प्रियांश आर्य ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 37 गेंदों में 93 रनों की आतिशी पारी खेलकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। उनका पावर-हिटिंग गेम इस समय भारत के सर्वश्रेष्ठ युवा ओपनर्स में से एक है। श्रीलंका में होने वाली आगामी वनडे ट्राई सीरीज के लिए उन्हें इंडिया-ए टीम में भी शामिल किया जा चुका है, जो इस बात का सीधा संकेत है कि वह मुख्य चयनकर्ताओं की मुख्य रडार पर आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+